मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना दिल जीत रही गरीबों की, फीडबैक पोल में सब ने सराहा

शेयर करें

केवल अगस्त माह में ही लगभग 13 हजार मरीजों का हुआ ईलाज
योजना के प्रारंभ माह नवम्बर 2020 से जुलाई 2021 तक दुर्ग शहर में कुल 43,230 मरीजों का हुआ ईलाज

किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं तथा शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का भी हो रहा ईलाज

दुर्ग । माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा शहरी गरीबो को उनके मुहल्ले बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रारंभ किये गये जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का अच्छा प्रतिसाद् मिल रहा है । खासकर कोरोनाकाल के बाद इस योजना के प्रति लोगो का विष्वास बढ़ा है । इसका आंकलन अगस्त माह में लाभान्वित मरीजों से किया जा सकता है । नगर निगम एवं एम.एम.यू. डाॅक्टरर्स एवं स्टाॅफ के संयुक्त प्रयास से अगस्त माह में कुल 96 केम्प लगाकर लगभग 13,000 मरीजो को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा देकर इस योजना से लाभान्वित किया गया । जिसमें 24 प्रतिशत पुरूष, 39 प्रतिशत महिला एवं 37 प्रतिषत् बच्चे शामिल है ।

-मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना शिविर
दिनांक- 03 सितम्बर को लगने वाले शिविर।
सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक इन वार्डो में
जोन 01- वार्ड 27 पोलसाय पारा वार्ड।
स्थान- सिंधु भवन के पास।
जोन 02- वार्ड 50 बोरसी(पूर्व)
स्थान- शीतला मन्दिर के पास।
जोन 03- वार्ड 21 तितुर्दिह।
स्थान- शहीद भगत सिंह स्कूल के पास।
जोन 04- वार्ड 04 मठपारा
स्थान- गयानगर मुक्तिधाम के पास।
डेंगू एवं मलेरिया जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
शिविर स्थल पर डॉक्टर द्वारा इलाज, दवा वितरण निशुल्क दिया जावेगा।

  • Related Posts

    राज्योत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को जानने उमड़ रही लोगों की भीड़
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित भव्य राज्योत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाया गया स्टॉल लोगों के लिए विशेष आकर्षण…

    और पढ़ें
    राज्योत्सव में महक रहा राजस्थान का स्वाद, नीरज शर्मा बोले—छत्तीसगढ़ में कभी पराया महसूस नहीं हुआ
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव इन दिनों उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सराबोर है। यहां छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें

    Leave a Reply