कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर 15 सितंबर से भिलाई निगम क्षेत्र में आयोजित होगा वार्डवार जन शिकायत एवं निवारण शिविर

शेयर करें

भिलाई। कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर भिलाई निगम क्षेत्र में 15 सितंबर से जन शिकायत एवं निवारण शिविर का आयोजन वार्डवार होगा। इसके लिए निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने सभी जोन आयुक्त को शिविर की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिये है। निगम में जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद से भिलाई के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिये निगम के सभी जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगों से प्राप्त होने वाले आवेदन एवं शिकायत का गंभीरतापूर्वक निराकरण किया जा रहा है, जनदर्शन में अब तक 357 शिकायतों का निराकरण हो चुका है।

अब वार्ड में ही शिविर के आयोजित होने से वार्ड के नागरिक अपनी समस्याओं को निगम के अधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान प्राप्त कर सकेंगे। निगम आयुक्त श्री रघुवंशी के निर्देश पर आज अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने विकास कार्य, गोधन न्याय योजना, पट्टा नवीनीकरण, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, ई गवर्नेंस, सफाई व्यवस्था, डेंगू, जल जनित बीमारी, जल आपूर्ति व अन्य कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अधीक्षण अभियंता यू.के. धुलेन्द्र, प्र. अधीक्षण अभियंता बी.के. देवांगन, उपायुक्त सुनील अग्रहरि एवं नरेन्द्र बंजारे, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, पूजा पिल्ले, प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर तथा कार्यपालन अभियंता डीके वर्मा, टीके रणदिवे, सहायक अभियंता विनिता वर्मा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मिशन दृष्टि’ से 42 ग्रामीणों का मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन, मिला नई जिंदगी का उपहार
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी विकास की मुख्यधारा से कटे और नक्सल प्रभावित रहे सुकमा जिले के सुदूर अंचलों में शासन के सुशासन और संवेदनशीलता की एक नई सुबह हुई है।…

    और पढ़ें
    भाजपा पितामह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं संकल्प के साथ मनाया गया
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल में मंडल अध्यक्ष बंटी गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *