विधायक श्री कोसेवाड़ा ने जोड़ा जैंत खाम का किया लोकार्पण

शेयर करें

जामुल // ग्राम ढौर में 18 दिसंबर को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया और जोड़ा जैंत खाम का लोकार्पण किया गया जिसके मुख्य अतिथि राज महंत डोमन लाल कोसेवाड़ा विधायक अहिवारा थे।

मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा जी के सिद्धांतों पर चले। मनखे मनखे एक समान की अधारणा पर हमेशा चले व सत्य मार्ग पर चले व हमेशा अमल करे। बाबा गुरु घासी दास के द्वारा बताये सत मार्ग में चलने के लिए साथ ही साथ समाज के मांग को ध्यान में रखते हुए एक सामुदायिक मंगल भवन देने की घोषणा किये । विशेष अतिथि एसीसी सीमेन्ट प्रबंधन जामुल माइंस मैनेजर अरविंद जाड़ें उपस्थित रहे जिन्हें अपने उद्बोधन में कहा कि लगातार ग्राम ढौर में एसीसी जामुल के द्वारा ग्राम विकास कार्य कर रहे है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।
विधायक राज महंत डोमन लाल कोर्सेवाडा़ को चांदी के जय स्तंभ प्रतीक चिन्ह व श्रीफल शाल भेंट कर समाज के द्वारा सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से जेवरा सिरसा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, जामुल भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, भिलाई जिला भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला महंत अशोक मंडारे, अहिवारा पार्षद सतीश साहू, हरि वर्मा मंगलदास बंजारे, त्रिलोचन बंजारे, टेकराम जांगड़े, दाऊ चतुर्वेदी, महेंद्र बंजारे, कुलेश्वर साहू, दीप नारायण यादव, ओम प्रकाश वर्मा, पूर्णिमा विश्वकर्मा, संतु बंजारे, शिवा मांडले , आत्म बंजारे, केवल डहरे, मोहिनीश मनहर, संतोष टंडन, संजय प्रवीन, रुपेष, टीकम, दिनेश, मानूदास जोशी आदि सतनामी समाज ढौर के नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • July 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जंगल सफारी में वन महोत्सव और…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों के निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, रोजगार,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *