कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने रिसाली हाईस्कूल में चल रहे नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया

शेयर करें

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल के लिए चल रहे है कार्य

भिलाई । (दक्षिण कौशल)कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने आज रिसाली हाई स्कूल प्रांगण में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम स्कूल के लिए चल रहे रिनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यकता को देखते हुए 13 अतिरिक्त कमरा निर्माण कराने निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जहां पर अंग्रेजी माध्यम हेतु 28.12 लाख का जिला खनिज न्यास मद से एवं 43 लाख लोक शिक्षण संचनालय मद से निर्माण की जाएगी। इसके लिए स्कूल परिसर के बांयी ओर स्थित भवन के प्रथम तल पर 8 कमरो का निर्माण तथा शाला परिसर के अंतिम छोर पर बने भवन के प्रथम तल पर 5 कमरो का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। इस तरह हिन्दी के साथ ही अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन की व्यवस्था को बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के लिए 13 नये कमरो का अतिरिक्त निर्माण कराने पर सहमति जताई गई।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर भूरे ने अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पृथक से बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने शाला परिसर के बायी ओर स्थित भवन में फर्सीकरण कार्य कड़पा टाइल्स से सुसज्जित करे एवं स्कूल परिसर के बायी और दायी ओर के भवनों के प्रथमतल पर एलीवेशन का समरूपता बनाए रखने के भी निर्देश निगम अधिकारियों को दिए।
इसी कड़ी में रसायन शास्त्र प्रयोग शाला को यथावत रखते हुए भौतिकी और जीव विज्ञान के लिए पृथक से प्रयोगशाला निर्माण कराने का आदेश कलेक्टर श्री भूरे ने निगम अधिकारियों को दिए। साथ ही साथ कलेक्टर ने शाला परिसर से बाहर की सड़क से 10 मीटर अंदर वक्राकार प्रवेश द्वारा बनाने का निर्देश भी निगम अधिकारियों को दिए है। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, एडीएम नुपुर रश्मि पन्ना, निगम के कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, सहायक अभियंता बी के सिंह, जनसंपर्क अधिकारी शैलेष साहू, उपअभियंता अखिलेश गुप्ता, हिमांशु कावड़े, गोपाल सिन्हा, रिसाली हाई स्कूल के प्राचार्य पी रमेश, प्रधान पाठक देवेन्द्र तिवारी, व्याख्याता संजय देशमुख आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भाजपा भिलाई जिला ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर सासमाज में समरसता एवं जागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प
    • April 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती भाजपा के विभिन्न मंडलों द्वारा प्रभावशाली कार्यक्रमों के साथ…

    और पढ़ें
    डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जिलेभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
    • April 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती को लक्ष्य बनाते हुए जिले भर में भव्य एवं व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *