विधायक देवेंद्र ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में संभाली कमान

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है।जहां श्री यादव सांसद प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर पसीना बहा रहे हैं।

विधायक यादव चुनाव प्रबंधन की दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक ले रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं ले रहे हैं। सभाओं में जनता की भीड़ के रूप में पूरा समर्थन भी मिल रहा है। लोग स्वफुर्त होकर विधायक यादव के साथ डोर टू डोर जनसंंपर्क कर रहे हैं और राहुल गांधी को जिताकर संसद भेजने और केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को विधायक ने ऊंचाहार, जगतपुर और साहगौरा ब्लॉक में सघन जनसंपर्क किया।

विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का 20 मई को मतदान होना है। इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने बदलाव का पूरा मन बना लिया है। लोग महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से त्रस्त है और इसे लेकर बदलाव चाहती है। पूरे देश में बदलाव का माहौल है।

  • Related Posts

    अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलने वाली 02 महिला आरोपी गिरफ्तार
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके परिचित की महिला द्वारा उसे अपने निवास स्थान में बुलाकर एक अन्य महिला के साथ मिलकर उसे शराब…

    और पढ़ें
    पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंकभी बंद पड़े स्कूलों में फिर लौटी रौनक, बदलते बस्तर की नई तस्वीर रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास और सुशासन का नया…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *