भारत-भारती संस्था की राज्य कार्यकारणी के गठन की बैठक भिलाई निवास में सम्पन्न.

शेयर करें

भिलाई // भारत भारती संस्था की राज्य कार्यकारणी के गठन की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय भाई पतराले की अध्यक्षता में भिलाई निवास में आयोजित किया गया। सभा में बताया की अनेक राजनीतिक पार्टियां विभिन्न समाज के लोगों को वोटों के रूप में बांट कर अपने राजनीतिक हितों को साध रही है, जिससे समाज लगातार बांटता चला जा रहा है यह आने वाले भारतीय समाज के लिए एक बड़ी बीमारी है और इसके उपचार हेतु भारत भारती का गठन किया गया और कई राज्यों में इसका गठन करते हुए आज छत्तीसगढ़ में प्रथम बैठक की गई ।

श्री विनय ने आगे बताया जैसा कि हम सभी जानते हैं भारत में विभिन्न प्रकार की जातियां बोलियां धर्म संप्रदाय के लोग निवास करते हैं। इन सभी में एक दूसरे के तीज त्यौहार उत्सव विवाह आदि में अलग-अलग प्रकार की प्रथाएं हैं, जो की भिन्न-भिन्न है लेकिन मूल रूप से संस्कृति एक है, सभी समाज,जाति, संप्रदाय को अपनी बोली ,लिपि,रीति रिवाज , पारंपरिक व्यंजन, पहनावा आदि का आचरण करना चाहिए और उनकी स्मृति भी बनी रहनी चाहिए। जिससे उनकी आने वाली पीढ़ियों की पहचान रहे, साथ ही समाज में उपस्थित अन्य धर्म व संप्रदाय, संस्कृतियों के कार्यक्रम ,त्यौहार और उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेना, उन्हें जानना समझना और उनका आपस मे उतना ही सम्मान करना चाहिए l

जिससे समाज में एकात्मता का निर्माण हो सके इसी उद्देश्य के साथ भारत भारती की नींव रखी गई, छत्तीसगढ़ राज्य में भी भारत भारती इसी दिशा में कार्य करेगा जिससे एक ऐसे समाज का निर्माण हो जिसमें सभी धर्म,जातियां एवं साम्प्रदाय का एक समान सम्मान हो और उच्च नीच जाति भेद की कुरीतियों का अंत करते हुए एक मजबूत राष्ट्र एक मजबूत भारत का निर्माण हो सके आने वाले समय में यहां उपस्थित सभी धर्म संप्रदाय के व्यक्तियों को इसे जोड़ा जायेगा, अंत मे डाक्टर जयराम अय्यर को छत्तीसगढ भारत-भारती के कार्यकारी अध्यक्ष के नाते विनय भाई पतराले ने घोषणा किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया l

डॉक्टर अय्यर ने कहा कि आने वाले समय में भिलाई,रायगड, रायपुर, कोरबा तथा बिलासपूर मे शीघ्र ही भारत भारती के केंद्र स्थापित होंगे बैठक में हेमंत नायडू, गोपाल मोहंती, सुमन शील, एसके दत्ता, गौतम वैद्य, डॉ जयराम अय्यर, अनिल दिक्षित, डॉ अनुज नारद आदि उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलने वाली 02 महिला आरोपी गिरफ्तार
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके परिचित की महिला द्वारा उसे अपने निवास स्थान में बुलाकर एक अन्य महिला के साथ मिलकर उसे शराब…

    और पढ़ें
    पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंकभी बंद पड़े स्कूलों में फिर लौटी रौनक, बदलते बस्तर की नई तस्वीर रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास और सुशासन का नया…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *