विधायक देवेंद्र अबीर गुलाल लगाकर बड़ो से लिये आशीर्वाद और होली की बधाई दी

शेयर करें

भिलाई ।। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 5 निवास परिसर में रविवार होली मिलन समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जहां एक ओर भजन कीर्तन चलता रहा वही भक्तों को महा प्रसादी का वितरण भी किया गया।

इस समारोह के अवसर पर भिलाई नगर सहित हजारों की संख्या में खुर्सीपार और छावनी से भी लोग पहुंचे। जिन्होंने विधायक श्री यादव से मुलाकात किए। बारी बारी से विधायक श्री यादव लोगों से मिले और सब का दिल से धन्यवाद किया। सब बड़े बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर पैर छूकर प्रणाम किए और होली की बधाई दी। साथ ही हम उम्र और छोटो को लगे सागर होली महापर्व की शुभकामनाएं दी। दिन भर भेंट मुलाकात और मुबारकबाद का दौर चलता रहा। साथ ही यहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के होली मिलन समारोह में भजन कीर्तन और भोजन का भी पूरा इंतजाम किया हुआ था।


फूलों की होली खेली,नगाड़े की धुन में जम कर थिरके


होली मिलन समारोह में भक्ति संगीत का आयोजन होने के बाद फूलों की होली खेली गई फूलों से लोगों ने होली खेली और नगाड़े की धुन में जमकर डांस देखिए होली गीत जब शुरू हुई तो जमकर लोगों ने रंग गुलाल उड़ाए। जम कर होली खेली। पुराने जमाने के होली गीतों ने सब का मन मोह लिया।इस अवसर पर भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने पूरे भिलाई वासियों को हृदय से होली महापर्व की खूब सारी बधाई और शुभकामनाएं दी। आगे उन्होंने कहाँ की होली पर्व प्रेम का पर्व है। भाईचारे का पर्व है। मन के द्वेश, बैर भाव को मिटाकर सब को लगे लगाकर सब को प्रेम और भाईचारे के रंग में रंगना। यह संदेश भी उन्होंने दिए। आगे उन्होंने कहा कि पूरे भिलाइवासियो ने मुझे जो प्रेम, आशीर्वाद दिया है । मैं इसका कर्ज कभी अदा नही कर पाऊंगा और मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य है मैं पूरा जीवन अब भिलाइवासियो की सेवा में गुजरेगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply