मेट्रो सिटी की तरह डेवलप होगा खुर्सीपार,केनाल रोड का होगा सौंदर्यीकरण,हैप्पी स्ट्रीट के रूप में होगा डेवलपमेंट भिलाई नगर विधायक की पहल से केनाल में सिर्फ रोड ही नहीं बल्की गार्डन, व्यायायम की भी होगी सुविधा,

शेयर करें

भिलाई। भिलाई नगर विधायक लगातार शहर के विकास के लिए काम कर रहे हैं। जिनके प्रयास से जल्द ही खुर्सीपार मेट्रो सिटी की तरह डेवलप होने वाला है। इसके लिए केनाल रोड को पूरी तरह से डेवलप किया जाएगा। केनाल पर अब सिर्फ रोड ही नहीं रहेगी। ब्लकी केनाल रोड का पूरी तरह से डेवलप करके इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

केनाल रोड को मेन रोड से जोड़ा जाएगा। बड़े-बड़े पेड़ लगाए जाएंगे। गार्डिंग की जाएगी। लोगों के वाकिंग करने से लेकर व्यायाम करने के लिए भी सुविधाएं बनाई जाएगी। जिस तरह से मेट्रो सिटी में होता है। सेम उसी तरह से पूरी तरह नया रूप दिया जाएगा। इसी विषय को लेकर आज भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, एमआईसी मेंबर नीरज पाल, जोन 4 के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, इंजीनियर संजय बागड़े सहित निगम के अधिकारियों की टीम मौका मुआयना करने पहुंचे। विधायक देवेंद्र यादव ने अधिकारियों को अपना पूरा प्लान बताया और मौके पर जाकर कहां क्या बनाया जाना है। इसकी पूरी जानकारी दी।

मेन रोड से जुड़ेगा केनाल रोड

खुर्सीपार के केनाल पर पहले सिर्फ केनाल रोड बनाने की योजना थी। जिसे विधायक देवेंद्र यादव ने पूरा कराया। अब जब रोड का काम पूरा हो गया है तो विधायक देवेंद्र यादव इसे एक नया रूप देकर मेट्रो सिटी की तरह डेवलप करने और सौंदर्यीकरण करने का प्लान बनाएं है। जिसके तहत जल्द ही काम शुरू होने वाला है। इससे खुर्सीपार छावनी की पूरी तस्वीर ही बदल जाएगी। सबसे पहले केनाल रोड को मेन रोड से जोड़ा जाएगा। डबरा पारा से मुख्यरोड से जोड़ेंगे।

यातायात होगा सुगम, लोगों को मिलेगा लाभ

केनाल रोड को मेन रोड से जोड़ने से लोगों को लाभ होगा। फिस भिलाई ही नहीं बल्की आसपास के लोगों को भी काफी आसानी होगी। लोगों को नेशनल हाइवे पर हैवी ट्रैफिक से राहत मिलेगी और केनाल रेाड से लोग सीधे नेशनल हाइवे पर डबरा पारा के पास निकले और यहां से सीधे शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

केनाल रोड के आजूबाजू बनेगा गार्डन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को विधायक देवेंद्र यादव ने अपना प्लान बताया और मौका मुआयना किया। प्लान के मुताबिक केनाल रोड के आजूबाजू में चारो ओर गार्डनिंग की जाएंगी। रंग बिरंगे फूलों के पौधों के साथ ही खाली जमीन पर यहां कोनोकार्पस पेड़ भी लगाए। जो क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।
हैप्पी स्ट्रीट के रूप में होगा तैयार

केनाल रोड में साइन बोर्ड लगाई जाएगी। चौक बनाएं जाएंगे। खुर्सीपार गेट को भव्य रूप दिया जाएगा। जो खुर्सीपार की शान होगा। पूरे केनाल रोड के स्ट्रीट पाेल को रंग बिरंगी एलईडी लाइट से सजाया जाएगा। जिससे क्षेत्र की सुंदरता और बढ़ जाएंगी। इस पूरे रोड को हैप्पी स्ट्रीट के रूप में डेवलप किया जाएगा।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply