दुर्ग में वेंडिंग जोन बनाने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने किए स्थल निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर निगम शहर वेंडिंग जोन तैयार कर रहा है। शहर का पहला वेंडिंग जोन मानस भवन के करीब में बनाया जा रहा है दूसरा पटेल काम्प्लेक्स के सामने में बनाया जाएगा। शहर में अन्य क्षेत्र के 13 खाली जमीन का चयन किया गया है। वेंडिंग जोन के लिए स्थल को स्वच्छ करके प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने वेंडिंग जोन बनाने के लिए सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मौके पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,जितेंद्र समैया,जावेद अली,केवलानी, मुक्तेश कान्हा सहित अन्य मौजूद रहें। आयुक्त ने अधिकारियों की प्लानिंग और व्यवस्था का जायजा लिया। सिविल लाइन उतई चौक गौरव पथ पर सड़क किनारे फूटकर व्यापारी बड़ी संख्या में अव्यवस्थित तरीके से ठेले, दुकान आदि लगाते हैं। इससे सड़क किनारे आने-जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने के लिए वेंडिंग जोन यहां पर तैयार करने की प्लानिंग की जा रही है।उन स्थानीय दुकान मालिकों को मौका दिया जाएगा, जो पहले से ही इस स्थान पर व्यवसाय संचालित करते आ रहे हैं। एक स्थल पर समरूपता देते हुए प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इससे ठेले और दुकानें व्यवस्थित होंगे। मानस भवन के पास आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को साफ सफाई,प्रकाश व्यवस्था सहित जगह को बेहतरीन तरीके से सुंदर व्यवस्थित करने को कहा।-मानस भवन के करीब में बनेगा शहर का पहला वेंडिंग जोन जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि दुर्ग नगर निगम की सीमा मानस भवन के पास पहला वेंडिंग जो जल्द तैयार हो जाएगा।इसके बाद से पटेल काम्प्लेक्स के अलावा वेंडिंग जोन इन जगहों को चिन्हित किया गया -हास्पिटल के सामने,वाटर ट्रीटमेंन्ट प्लान्ट,मानस भवन के पास,नाना-नानी पार्क,रायपुर नाका,हाट बाजार बोरसी,चौपाटी,अग्रसेन चौक,शनिचरी बाजार,बघेरा,महिला समृद्धि बाजार,बाईपास के पास धमधानाका के अलावा कातुलबोड बाईपास के पास के समीप वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। वेंडिंग जोन में एक ही गुमटी की दुकाने व्यवस्थित तरीके से स्थापित की जाएगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply