जामुल // नगर पालिका जामुल क्षेत्र के वार्ड 12 एवं 13 में स्थित धार्मिक आस्था का केन्द्र भगवान बजरंगबली एवं भगवान भोलेनाथ के चबुतरा का जीर्णोंद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के निधि से होगा । लेबर केम्प के रहवासियों एवं श्रद्धालुओं के आग्रह पर चैत नवरात्र के अवसर पर आम लोगों की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने उक्त कार्य हेतु भूमिपूजन किया । नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारे लेबर कैम्प सहित अन्य वार्डों के निवासियों द्वारा वहां पर स्थापित भगवान हनुमान एवं शिव के चबुतरा निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का मांग किया था।
जिसके लिए मैंने अपने स्वयं के अध्यक्ष निधि से 4.50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया था जो कि तमाम प्रशासकीय प्रक्रिया के बाद वहां के श्रद्धालुगणों के साथ भूमि पूजन किया गया और आज जामुल में जो भी कार्य संपादित हो रहे हैं यह सभी भगवान की कृपा एवं आम जनता के सहयोग से ही हो रहा है क्योंकि ऊपर वाले की कृपा बिना कुछ भी संभव नहीं । नवरात्र के इस पवित्र बेला में आज भूमिपूजन हुआ है जिसका लाभ सीमित वर्ग ही नहीं अनन्य जनों को मिलेगा ।
भूमि पूजन अवसर पर दुर्योंधन साहू, दिलीप सिंह, यशवंत राजपूत, हलधर साहू, विनय साहू, सुखमन दास, रतन पटेल, महाराणा प्रताप पाल, लोेकेश जैन, बाली बर्मन, ओमप्रकाश वर्मा, तीरथ वर्मा, शंकर सेन, ध्रुव मौर्य, रामचरण वर्मा, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।






