उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा अमर शहीद स्व. सुबरनाथ यादव जी की प्रतिमा का किया अनावरण

शेयर करें

रायपुर //0 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा जिले के तुमनार में बस्तर फाइटर्स के जांबाज आरक्षक अमर शहीद स्व. सुबरनाथ यादव जी की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक के तहत उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने भाग लिया।

स्व. सुबरनाथ यादव बस्तर फाइटर्स छत्तीसगढ़ पुलिस की एक विशेष इकाई के सदस्य थे।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने शहीद सुबरनाथ यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद सुबरनाथ यादव का बलिदान हमें नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में और दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनकी वीरता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया जो पर्यावरण संरक्षण और शहीद की स्मृति को जीवित रखने का प्रतीक है।

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें