लोक सेवा केंद्र में आवेदको से हो रही अवैध वसूली

शेयर करें


धमधा। शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत रहवासियों को परेशानी से बचने के लिए सरकार ने समाधान योजना के तहत लोक सेवा केंद्र की शुरुआत की है जिसके लिए सभी दस्तावेजी कार्यालयों पर लोक सेवा केंद्र की स्थापना करते हुए यहां रियायती देते हुए करीब 46 सेवाओं के आवेदन भरने की व्यवस्था की है लेकिन लोक सेवा केंद्र पर आए दिन समाधान योजना की धज्जियां उड़ रही है जो सेवाएं 1 दिन में मिलना चाहिए उसके लिए लोगों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं सबसे ज्यादा परेशानी आज छात्र छात्राओं को हो रही जहां एक ओर 3 अगस्त से महाविद्यालय व स्कूल शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने हैं वही छात्र छात्राओं को जाति,निवासी,आय व आधार में बायोमेट्रिक करवाने के लिए लोक सेवा केंद्र के चक्कर काटने तो पढ़ रहे हैं किंतु यहां इन छात्र-छात्राओं द्वारा निर्धारित राशि से अधिक रकम संचालक योगेश साहू द्वारा लेने के बाद भी निर्धारित समय से अधिक किसी दस्तावेज को तैयार होने में लगना समझ से परे है जहां शासन ने अपनी इस योजना में आम जनों के लिए एक सुविधा देने के उद्देश्य से इन शासकीय संस्थाओं में लोक सेवा केंद्र का निर्माण किया है आए दिन विवाद की स्थिति भी बनी रहती है जहां इस प्रकार की अवैध वसूली जो निश्चित ही जांच का विषय है।


क्या है मामला
मिली जानकारी में नगर पंचायत धमधा में लोक सेवा केंद्र के संचालक योगेश साहू द्वारा आए दिन अवैध वसूली का मामला सामने आने लगा है जहाँ वहाँ के संचालक योगेश साहू द्वारा आधार से संबंधित सेवाओ के लिए हो या अन्य दस्तावेजों आय ,जाति,निवासी अन्य के तैयार करने के नाम पर निश्चित राशि से कही अधिक राशि आम जनों से वसूला जाने लगा है व इस लोक सेवा केंद्र में यहाँ के संचालक योगेश साहू द्वारा आम जनो से दूर व्यवहार भी किया जाता है व कार्य करने पर संचालक योगेश साहू द्वारा रसीद भी नही दिया जाता है लोगो का कहना है कि जब शुल्क संचालित लोक सेवा केंद्र को आम जनो की सुविधा के लिए दिया गया है तो शुल्क भी निर्धारित है तो उसकी राशिद भी प्राप्त होनी चाहिए व यह आमजन शासन की सुविधा से भी वंचित होने लगे है इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों को की गई किंतु कोई भी उचित कार्यवाही उनके द्वारा नहीं की गई।


लोकसेवा केंद्र पर इस तरह की सुविधाएं मिलती है
आपको बता दें कि लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आम लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं आधार कार्ड बनाने के लिए अपडेट करने का काम हो या बैंकों से ट्रांजैक्शन या केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ही मिलता है इसके साथ पैन कार्ड,आधार कार्ड,वोटर कार्ड,आय प्रमाण पत्र,आवासीय,जाति प्रमाण पत्र जनगणना और आर्थिक जनगणना सहित कई तरह के कार्य भी लोक सेवा केंद्रों के जरिए ही कराए जाते हैं।

  • Related Posts

    पशु तस्करी करते हुए मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहे धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया
    • June 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // रविवार को धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन महाराष्ट्र पासिंग में अवैध रूप से गौवंशीय…

    और पढ़ें
    धमधा में अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त
    • March 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंधमधा // वन परिक्षेत्र अधिकारी धमधा के नेतृत्व में अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *