पिछले ‘जनदर्शन’ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अवैध कब्जा हटवाने का किया था आग्रह, मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री के ‘जनदर्शन’ का असर मैदानी स्तर पर तुरंत दिखने लगा है। राजधानी रायपुर से सटे सेजबहार के युवा किसान ललित साहू अपने गांव के अन्य किसानों के साथ आज प्रदेश के संवेदनशील मुखिया श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देने आए थे। उन्होंने और उनके साथी किसानों ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘जनदर्शन’ में मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर अपने खेतों से लगी शासकीय जमीन के कब्जामुक्त होने के बाद खेत आने-जाने के लिए पुनः रास्ता मिल जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

सेजबहार के किसान ललित साहू, कामता प्रसाद, शारदा राम साहू, लाकेश्वर प्रसाद साहू और कामता प्रसाद साहू विगत 27 जून को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहले ‘जनदर्शन’ में अपनी समस्या लेकर आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया था कि उनके खेतों से लगे सरकारी जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। इससे उनके खेत आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। गांव की जमीन पर बेजा कब्जा कर बेच रहे हैं और विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने और अवैध कब्जाधारियों के आतंक से गांव को मुक्ति दिलाने का निवेदन किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देने दोबारा ‘जनदर्शन’ पहुंचे ललित ने मुख्यमंत्री को आज बताया कि उनके निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अमले की टीम ने गांव पहुंचकर शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करा लिया है। वहां अवैध रूप से बने मकानों को भी ध्वस्त किया गया है। इससे किसानों को निर्बाध रूप से अपने खेत आने-जाने का रास्ता वापस मिल गया है। पिछले पांच-छह सालों से अवैध कब्जे की वजह से खेतों में ट्रैक्टर, थ्रेसर, हार्वेस्टर ले जाने में बहुत दिक्कत होती थी। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई होने से ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने पूरे सेजबहारवासियों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply