अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिला भिलाई में जिला कार्यालय से लेकर 13 मंडलों एवं बूथ स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित

शेयर करें

भिलाई // अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा जिला कार्यालय सहित जिले के सभी 13 मंडलों एवं बूथ स्तर तक सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया।

Advertisements
KWBD

इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिलने के बाद योग एक वैश्विक जनआंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मअनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। नियमित योग से व्यक्ति स्वस्थ रहता है तथा स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय सहित जिले के सभी 13 मंडलों एवं बूथ स्तर तक किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक चिन्ना केशवालु तथा कार्यक्रम प्रभारी गोपाल कृष्ण वर्मा, रश्मि सिंह, सूरज जायसवाल एवं बॉबी चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी,शशि भगत, तरुण सिंह, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी,एवं मंडल महामंत्री जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें’ ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई…

    और पढ़ें
    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण…

    और पढ़ें