स्वजन और ग्रामीण जनों के साथ मनाया गोवर्धन पूजा गोवर्धन पर्व सभी के जीवन में नव उर्जा और बंधुत्व का संचार करे : बघेल

शेयर करें

रायपुर // अन्नकूट के नाम से भी पहचाने जाने वाली गोवर्धन पूजा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के ग्राम बैलोदी में अपने स्वजनों और ग्रामीण जनों के बीच हर्षाेल्लास के साथ मनाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लोक आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव उर्जा और बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन धान्य से परिपूर्ण हो। उन्हांेने गोवर्धन पर्व को प्रकृति प्रेम व परोपकार का प्रतीक बताया और कहा कि प्रकृति की पूजा और संरक्षण आने वाले भावी पीढ़ियों के लिए अति आवश्यक है, इसलिए सभी को इस पर्व के मूलमंत्र का अनुसरण करना चाहिए।

मुख्यमंत्री बेलौदी में कला मंच में ग्राम वासियों से रूबरू हुए। यहां उनकी उपस्थिति में दिव्य शक्ति से पर्वत को उंगली में उठाए हुए भगवान श्री कृष्ण की आकृति के समक्ष ग्राम वासियों ने हर्षाेल्लास के साथ भगवान की पूजा, गाय की परिक्रमा कर परिपूर्ण कराई। ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को टीका लगाया और आपस में एक दूसरे को भी टीका लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। बेलौदी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ग्रामीण संस्कृति के अनुरूप जोहार भी किया। मुख्यमंत्री ने गांव का भ्रमण कर स्वजनों और ग्रामीणों से भेंट की। साथ ही साथ बच्चों और महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply