संयुक्त कलेक्टरों एवं डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर अभिजित सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में पदस्थ संयुक्त कलेक्टरों एवं डिप्टी कलेक्टरों के मध्य पूर्व में जारी समस्त कार्य विभाजन आदेशों को अधिक्रमित करते हुए नया कार्य विभाजन किया है। नए विभाजन के तहत अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।  

Advertisements
KWBD

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिल्ली थॉमस को अधीक्षक/वित्त-स्थापना शाखा/नोडल अधिकारी पेंशन, प्रस्तुतकार शाखा (न्यायालय कलेक्टर, दुर्ग), भू-अभिलेख शाखा, डायवर्शन शाखा, सहायक अधीक्षक राजस्व/राजस्व मोहर्रिर शाखा, राजस्व लेखा शाखा/बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन/सूखा राहत शाखा/पर्यावरण अधोसंरचना मद का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही वे जिला नाजिर शाखा, जिला कार्यालय परिसर का आकस्मिक निरीक्षण, नोडल अधिकारी (मानव अधिकार आयोग/नशा मुक्ति अभियान), नागरिकता प्रमाण पत्र शाखा, जन सूचना अधिकारी (जिला कार्यालय दुर्ग), शिकायत एवं सतर्कता अधिकारी/जिला जनदर्शन शाखा, पीजी पोर्टल शाखा/लोक सुराज अभियान/पीजीएन एवं शासन से प्राप्त शिकायत आवेदनों का निराकरण, शपथ पत्र एवं प्रमाण पत्र सत्यापन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, नोडल अधिकारी व्यापम एवं परीक्षा प्रभारी, नोडल अधिकारी दिव्यांगजन शिकायत निवारण, नोडल अधिकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुख्यमंत्री सहायता/संजीवनी कोष/स्वेच्छानुदान/जनसंपर्क शाखा, नोडल अधिकारी (सेवोत्तम अभियान), चिप्स परियोजना/चॉइस सेंटर/स्वान (एसडब्ल्यूएएन) परियोजना और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली के संचालन का कार्य संभालेंगी। वहीं, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी को प्रोटोकॉल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  

इसी प्रकार, संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिसके तहत वे भिलाई नगर, भिलाई भट्टी और नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दाण्डिक प्रकरणों का निपटारा करेंगे तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति कायम रखेंगे। इसके साथ ही उन्हें अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जिसके तहत वे थाना छावनी, सुपेला, खुर्सीपार और जामुल क्षेत्र के बीएनएसएस के दाण्डिक प्रकरणों का निष्पादन और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।  

डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार ध्रुव को अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (शहर) का दायित्व सौंपा गया है, जिसके अंतर्गत वे थाना दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर एवं जी.आर.पी. दुर्ग क्षेत्र के भारतीय बीएनएसएस की धाराओं के तहत दाण्डिक प्रकरणों का निराकरण और कानून व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करेंगे। इसके अलावा वे सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी, आवास आवंटन शाखा, वरिष्ठ लिपिक-1, 2, 3 शाखा, सीएम घोषणा शाखा, प्रपत्र एवं लेखन सामग्री/लाइब्रेरी शाखा, प्रेषक/मुद्रलेखन शाखा, मुख्य प्रतिलिपि शाखा, काउंटर शाखा, नगरीय निकाय/शहरी विकास अभिकरण (डूडा), नोडल अधिकारी (कौशल विकास/जिला जनगणना/राजीव गांधी आश्रय योजना 2019/पट्टाधृति अधिनियम), चिटफंड कंपनी के आवेदनों का निराकरण, वेब इन्फॉर्मेशन मैनेजर (जिला वेबसाइट), राजस्व व आंग्ल अभिलेखागार, सहायक अधीक्षक (सामान्य शाखा/सांख्यिकी लिपिक/सिविल सूट), ऋणमुक्ति अधिनियम 1976, भूअर्जन/भू-बंटन शाखा, नजूल व नजूल जांच, लाइसेंस शाखा, सीएसआर मद, डीएमएफ मद तथा बैठकों की आवश्यक व्यवस्था व फाइल होल्डर संबंधी कार्यों का संपादन करेंगे।

इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यों का भी निर्वहन करना होगा। कार्यों के सुचारू संचालन के लिए लिंक अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है, जिसके अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिल्ली थॉमस के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार ध्रुव होंगे। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत, संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत की लिंक अधिकारी श्रीमती शिल्ली थॉमस और डिप्टी कलेक्टर उत्तम कुमार ध्रुव के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिल्ली थॉमस होंगी।  

  • Related Posts

    देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अहाता समूह क्रमांक 36…

    और पढ़ें
    सेमरिया की समस्या पर कलेक्टर की नजर, खबर के बाद तत्काल स्वीकृत हुए दो निर्माण कार्य
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें-विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी-राम-जी) योजना के तहत ₹12.05 लाख की लागत से बनेगा पुल-पुलिया और मिट्टी-मुरूम रोड दुर्ग // जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत…

    और पढ़ें