जेनेरिक दवाई की बढ़ रही डिमांण्ड, 40 से 50 लोगो से हुई शुरू होकर अब प्रतिदिन 100 से अधिक लोग पहुंच रहे सस्ती दवा लेने

शेयर करें

लोग पहुंच रहे है दुर्ग के धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स 58 प्रतिशत् छुट के साथ सस्ती दर पर खरीद रहे है, अन्य लोगो को भी सस्ती दवाई खरीदी करने हेतु प्रेरित कर रहे है

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर नल घर शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं रायपुर नगर सिंधीया नगर मुक्तिधाम से आम जनताओ की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है । जहां भारी संख्या में प्रतिदिन जरूरतमंद नागरिक सस्ती दवा लेने पहुंच रहे है।दुर्ग निवासी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बाजार में उपलब्ध शुगर, बी0पी0 इत्यादि दवा जो मुझे 58 प्रतिशत छुट के साथ धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स सस्ती दर पर दवा मिली है । उन्होने बताया कि सस्ती दवा मिलने से मेरे महिने की दवाई खरीदने के बजट में भारी बचत हो रही है । बचे हुए पैसो का मै बच्चो की पढाई एवं अन्य कार्यो में उपयोग करूंगा।श्री कमलेश साहू गया नगर निवासी दुर्ग ने बताया कि मै हार्ट एवं शुगर का मरीज होने के कारण नियमित रूप से दवा का सेवन करना पड़ता है ऐसे में धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स से छुट के साथ दवाई मिलना मेरे लिए वरदान साबित हो रहा है।

धनवंतरी जनेरिक स्टोर्स के माध्यम से दवा उपलब्ध कराने का राज्य शासन की यह योजना मध्यम एवं निम्न वर्गी लोगो के लिए फायदेमंद रही है।धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स के संचालक ने बताया कि शुरूवाती दौर पर सस्ती दवा दुकान में लगभग तीन से चार सौ रूपये की दवा की बिक्री होती थी।लेकिन वर्तमान में अब यह संख्या में 10 प्रतिशत प्रतिदिन बढोत्तरी के साथ 80 से 90 लोगो की संख्या निरंतर बढ़ रही है। पूरन यादव ने कहा कि मैथली केयर दवाई जोकि 235 रूपये की दवा है वह मात्र 125 रूपये में तथा थौराक्सिन 150 रूपये की दवा 99 रूपये में मुझे प्राप्त हुई है।अब मै हमेषा यही से ही दवाई खरीदी करूंगा और साथ ही साथ और भी लोगो को धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स से खरीदी करने हेतु प्रेरित करूंगा।

  • Related Posts

    अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें

    Leave a Reply