जनता को आज से मिलेगी आवागमन की सुविधा पानी की भी समस्या होगी दूर–महापौर

शेयर करें

दुर्ग || नगर पालिक निगम दुर्ग आज अमृत मिशन योजना के तहत शनिचरी बाजार से तहसील कार्यालय जाने वाले रोड को 1 सप्ताह से ब्लॉक कर पाइप लाइन विस्तार का कार्य किया जा रहा है । महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज आम जनता को आवागमन में हो रहे असुविधा को देखते हुए आज सुबह 7:00 बजे शनिचरी बाजार पहुंचकर मौका निरीक्षण किये । उन्होंने निगम अधिकारियों और मिशन के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आज ही के आज कार्य को खत्म कर आवागमन के लिए मार्ग को खोलने के निर्देश दिए । इस दौरान वित्त प्रभारी दीपक साहू, कांग्रेस नेता अलख नवरंग व अन्य उपस्थित थे ।

Advertisements
KWBD

उल्लेखनीय है कि शनिचरी बाजार से तहसील कार्यालय तक जाने वाले मुख्य मार्ग में अधिक आवागमन रहता है तदीपावली त्योहार का समय है और 1 सप्ताह से मार्ग को बंद पेयजल के लिए कार्य किया जा रहा है । इससे नागरिक काफी परेशान हैं इसकी सूचना शिकायत बार-बार महापौर जी को मिल रही थी । जिसे देखते हुए उन्होंने आज मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आज पूरा काम खत्म कर मार्ग को आवागमन के लिए चालू करने के निर्देश दिए । अमृत मिशन के अधिकारियों ने बताया आज 4:00 बजे के पहले तक पाइप लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण कर मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।महापौर ने बताया पाइपलाइन का विस्तार और पानी टंकी कनेक्शन जोड़ने के बाद शहर के गांधी चौक ब्राह्मण पारा तमेर पारा आदि ऊंचाई वाले वार्डों में कम पानी आने की समस्या दूर होगी।जनता की मूलभूत आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ ने 50 बहनों को दिया आत्मनिर्भरता का उपहार, सौंपे ई-रिक्शा
    • August 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बगिया कैम्प कार्यालय में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘जशपुर…

    और पढ़ें
    केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा –  आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी
    • August 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आज भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *