जनता को आज से मिलेगी आवागमन की सुविधा पानी की भी समस्या होगी दूर: महापौर

शेयर करें

चार बजे के पहले पाइप लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण कर मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा:

Advertisements
KWBD

दुर्ग/ 26 अक्टूबर, नगर पालिक निगम दुर्ग आज अमृत मिशन योजना के तहत शनिचरी बाजार से तहसील कार्यालय जाने वाले रोड को 1 सप्ताह से ब्लॉक कर पाइप लाइन विस्तार का कार्य किया जा रहा है । महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज आम जनता को आवागमन में हो रहे असुविधा को देखते हुए आज सुबह 7:00 बजे शनिचरी बाजार पहुंचकर मौका निरीक्षण किये । उन्होंने निगम अधिकारियों और मिशन के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आज ही के आज कार्य को खत्म कर आवागमन के लिए मार्ग को खोलने के निर्देश दिए । इस दौरान वित्त प्रभारी दीपक साहू, कांग्रेस नेता अलख नवरंग व अन्य उपस्थित थे ।


उल्लेखनीय है कि शनिचरी बाजार से तहसील कार्यालय तक जाने वाले मुख्य मार्ग में अधिक आवागमन रहता है तदीपावली त्योहार का समय है और 1 सप्ताह से मार्ग को बंद पेयजल के लिए कार्य किया जा रहा है । इससे नागरिक काफी परेशान हैं इसकी सूचना शिकायत बार-बार महापौर जी को मिल रही थी । जिसे देखते हुए उन्होंने आज मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आज पूरा काम खत्म कर मार्ग को आवागमन के लिए चालू करने के निर्देश दिए । अमृत मिशन के अधिकारियों ने बताया आज 4:00 बजे के पहले तक पाइप लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण कर मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।महापौर ने बताया पाइपलाइन का विस्तार और पानी टंकी कनेक्शन जोड़ने के बाद शBहर के गांधी चौक ब्राह्मण पारा तमेर पारा आदि ऊंचाई वाले वार्डों में कम पानी आने की समस्या दूर होगी।जनता की मूलभूत आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

  • Related Posts

    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें
    हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजना एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं के संबंध में वार्षिक प्रशिक्षण आज पीडब्ल्यूडी सभागार में सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप संचालक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *