धमधा ।। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में जीवनदीप समिति की साधारण सभा का आयोजन राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में संम्पन्न हुवा। बैठक में कुल 24 एजेंडा पर समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा गया जिनमे सभी प्रस्ताव पर समिति द्वारा सहमति दी गई इनमे मुख्य रूप से अस्पताल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था, नया जनरेटर हेतु अनुमोदन, मर्चुरी में मोटर पंप, एवं सड़क की व्यवस्था, लांड्री कक्ष, शहरी हेल्थ वैलनेस केंद्र हेतु भूमि आबंटन आदि विषय रहे इसके साथ ही अस्पताल में तम्बाकू का सेवन करने वाले यहाँ वाह थूकने वालो पर अनिवार्यतः 200 रुपये का चालान काटने एवं पुनरावृत्ति करने वालो को चालान के साथ साथ पुलिस कार्यवाही के लिए निर्णय लिया गया।
बैठक में सरस्वती रात्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा, सुनीता गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा, ब्रिजेश सिंह छत्रीय एस डी एम धमधा, डॉ डी पी ठाकुर बी एम ओ, डॉ रचना अग्रवाल, प्रीति गुप्ता सीएमओ धमधा एवं सभी 7 मनोनीत सदस्य रोमन पटेल, गायत्री निषाद, केशव वैष्णव, नारायण पटेल, दीनबंधु सोनकर, तोरण जंघेल, रामकृष्ण पटेल, मुकेश तेहकार उपस्थित रहे बैठक में राजेन्द्र वर्मा बीपीएम,आदित्य राजपूत द्वारा समन्वय किया गया बैठक में जो अधिकारी अनुपस्थित रहे उन्हें नोटिस जारी करने हेतु अध्यक्ष महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिये गए।






