हेमचंद यादव के जन्मदिवस के अवसर पर गरीब, जरूरतमंदों को भोजन एवं ठंड से बचने के लिए साल का वितरण.

शेयर करें
दुर्ग ।। 1 दिसम्बर को संस्था के प्रेणाश्रोत जन प्रिय नेता स्व हेमचंद यादव के जन्मदिवस के अवसर पर जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा गरीब, मजदूर, असहाय, विकलांग जनों को भोजन वितरण किया गया संस्था के सदस्य शिशु शुक्ला ने बताया की भोजन सेवा में हेमचंद यादव जी के पुत्र श्री जीत हेमचंद यादव जी, एवं यादव परिवार दुर्ग द्वारा माननीय श्री हेमचंद यादव जी के जन्मदिवस के अवसर पर दुर्ग रेलवे स्टेशन में 140 जरूरतमंदों को भोजन मिष्ठान के साथ साथ इस ठिठुरती ठंड से बचने हेतु साल का वितरण किया गया..
 
पूरे जिले के जन प्रिय नेता रहे हेमचन्द यादव जिन्होंने सदैव मानव सेवा पर कार्य किया है, दिन-दुखियों की मदद की, आज वो इस दुनिया मे नही है परन्तु उनके दिए मार्ग पर आज भी आम जन कार्य कर रहे है, उनके जन्मदिन के अवसर पर शहर में बहुत स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें दुर्ग रेलवे स्टेशन में माननीय हेमचंद यादव जी की प्रेणा से लगभग 150 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को भोजन मिष्ठान, नमकीन एवं जीत हेमचंद यादव द्वारा सभी जरूरतमंदों को साल वितरण किया गया. कार्यक्रम में सबसे पहले स्व. हेमचन्द यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, ततपश्चात सभी जरूरतमंदों को एक साथ बैठा का भोजन खिलाया गया एवं सभी को साल का वितरण किया गया। 

इस सेवा के कार्य मे जीत हेमचंद यादव अपने मित्रों, पार्टी के सदस्यों एवं आम जनोँ के साथ उपस्थित होकर अपने हाथों से भोजन एवं कम्बल वितरण किये ।। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, सुमित वोरा, विवेक मिश्रा, रवि शर्मा, मयंक शर्मा, आशीष मेश्राम, जाकिर सिद्धकी, विकाश पुरोहित, प्रकाश कश्यप, अख्तर खान, दद्दू ढीमर, हरीश ढीमर, सूजल शर्मा, शिबू खान, राजेन्द्र ताम्रकार, संजय सेन, शुभम सेन, मृदुल गुप्ता, एवं अन्य युवा उपस्थित थे..
  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply