राज्य शासन के निर्देशानुसार दुर्ग नगर निगम के 2 हज़ार कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व वेतन के साथ एरियर्स की सौगात,

शेयर करें

दुर्ग । दीपावली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेशनुसार नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन के साथ महंगाई भत्ते का एरियर्स एवं प्रत्येक नियमित कर्मचारियों को अग्रिम एडवांस का भुगतान आयुक्त हरेश मंडावी,महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर स्थापना शाखा एवं लेखा विभाग के द्वारा निगम के 2 हज़ार नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों को दिपावली के पूर्व उनके खाते में 3 करोड़ रुपए वेतन एवं एरियर्स खाते में जमा करवाया गया।
आयुक्त हरेश मंडावी एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने दीपावली पर्व को देखते हुए इस बार वेतन के साथ एरियर्स और अग्रिम की राशि खाते में जमा कराते हुए दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं अधिकारी व कर्मचारियों को दी एवं उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशनुसार निगम द्वारा सर्वप्रथम यहाँ निर्णय लिया गया कि सबसे पहले कर्मचारियों का भुगतान होने से वह अपने परिवार के साथ दीपावली त्योहार की तैयारी कर सके।जिसके फलस्वरूप समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने आयुक्त और महापौर से सामूहिक रूप से मिलकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाए दी।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply