जामुल भाजपा के चुनाव प्रभारी त्रिमूर्ति :लाभचंद ,नीलू ,सुरेंद्र, ने जामुल निकाय के समस्या को लेकर कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

शेयर करें

जामुल । भारतीय जनता पार्टी जामुल मंडल द्वारा नगर पालिका चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी लाभचंद बाफना, नीलू शर्मा और सुरेंद्र पाटनी मंडल प्रभारी संतोष सिंह द्वारा वार्डो की बैठक प्रारंभ कर दिया गया है । जिसमें आज वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 की बैठक किया गया । लाभचंद बाफना ने कहा की कांग्रेस की है 3 साल की सरकार जो घोषणा पत्र में 36 वादे किए थे वह अभी धरातल पर नहीं उतरा है और ना ही उतरेगा । जामुल में विभिन्न समस्याओं का समाधान नगर पालिका में कांग्रेस के शासन द्वारा नहीं किया गया । पूर्व में जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा प्रत्येक निकाय में राशि विकास हेतु दिया गया था उसे भी कांग्रेस की सरकार आते ही तुरंत वापस ले लिया । प्रदेश के सरकार के कारण आज किसान बारदाने के लिए तरस रहे । अपनी घोषणा में 2500 रुपये धान खरीदी का झांसा देकर किसानों को छला है साथ में इस सरकार के आने से प्रदेश में किसानों में कर्ज के कारण आत्महत्या कर रही है । यहां की वर्तमान सरकार से नाखुश है । नीलू शर्मा ने कहा वर्तमान में कुछ दिन पहले प्रदेश का मुखिया जामुल नगर में आगमन था जिन्होंने 3 दिन में नंदिनी रोड़ को बनाने का आश्वासन दिया आज 20 दिन हो गया वह प्रारंभ नहीं किया गया । बेरोजगारों को ₹2500 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है । पूर्व कांग्रेसी सरकार ने अपने घोषणा पत्र में प्रत्येक घर शुद्ध पेयजल देने का वादा किया था पानी लोगों को आज तक नही पहुँच पाया । स्थानीय लोगों के आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में बेरोजगारी से हटाने के लिए नौकरी दिलाएंगे जो वर्तमान तक नहीं दिलाया । युवालोग बेरोजगार घूम रहे हैं ।

जामुल नगर में अस्पताल की सुविधा और सड़क, पानी की अनेक असुविधा है जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है । पाटनी ने कहा कहां की युवाओ अगर लिखते हैं बूथ के कार्य को गम्भीरता से लेते हुए पन्ना प्रमुख बनाकर प्रत्येक लोगो से मिलकर उनकी राय जानकार मतदाता के मनोभाव को समझना है। इस प्रकार हम कार्य करते है तो अवश्य ही हमारे पूरे प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है । उन से चर्चा करें बातचीत करें और और कमल फूल को प्रत्याशी को विजई बनाने का आह्वान किया । इस बैठक के पश्चात तमिलनाडु में सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत सहित सेना के अधिकारियों के आकस्मिक हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण मृत्यु हो गई जिसे भारतीय जनता पार्टी इस सच्चे सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित किया । प्रार्थना किया कि भगवान इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें । इस बैठक वार्ड क्रमांक 5 से दीपक गुप्ता, वार्ड क्रमांक 6 से गंगाधर देश लहरे, वार्ड क्रमांक 7 से अनुराधा संजय शर्मा के अलावा जामुल के मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल के महामंत्री मनीष साहू , जोगेश्वर सोनी तथा वार्ड के अनेक लोग उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास, यशोदा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके हुनर और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में सहायक…

    और पढ़ें
    पहले इलाज का खर्च बिगाड़ देता था घरेलू बजट, अब बीमारी के समय आर्थिक बोझ की चिंता हुई कम
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। सरगुजा जिले के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *