जामुल पालिका चुनाव,वार्ड 3 में रोमाचंक मुकाबला रेखराम बंछोर के साथ भाजपा के बागी हरीश और अश्वनी के बीच टक्कर

शेयर करें

जामुल। नगर पालिका परिषद जामुल के चुनावी मैदान में प्रत्याशीयो ने किया सघन प्रचार शुरू जामुल पालिका चुनाव में 20 वार्डो में कुल 87 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जामुल के बहुचर्चित वार्ड नंबर 3 से पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है वही भाजपा से मंडल महामंत्री अश्वनी यादव भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में बने हुए हैं। कांग्रेस से तीरथ साहू को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। पालिका उपाध्यक्ष हरीश वर्मा इसी वार्ड से अभी वर्तमान में पार्षद है किन्तु भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में भाजपा के ही बागियों ने चुनावी समीकरण को रोमांचक मैदान में ला दिया है

वार्ड क्रमांक 3 से ही रेखराम बंछोर अत्यंत सहज सरल मिलसार प्रतिभा के जाने जाते हैं पूर्व में 10 वर्षो तक नगर पालिका अध्यक्ष के कुर्सी पर काबिज रहे और इसी वार्ड से बंछोर की पत्नी जामिन बंछोर भी पार्षद रह चुकी है लंबे अरसे से राजनीतिक जीवन में सक्रिय होने के कारण से आज भी इस वार्ड में बंछोर के समर्थकों का खाश दखल भी माना जाता है । वार्ड 6 से पूर्व पार्षद रहे अश्वनी यादव सामाजिक कार्यों में सदैव तत्पर रहते हैं किन्तु इस 3 नंबर वार्ड से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के तीरथ साहू भी सरल छवि के रूप मे जाने जाते हैं। बीजेपी से पार्षद रहे वर्मा भी इस वार्ड में पिछले दो पंचवर्षीय से इस वार्ड का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं लेकिन इन सभी उम्मीदवारों में जनता के बीच अपना विश्वास किसने अधिक प्राप्त किया है ये तो अभी मतदाता के मत का दान होने पर चुनाव के परिणाम आने से ही पता चलेगा जो कि अभी भविष्य के गर्त में है।

  • Related Posts

    जामुल नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की अहम संगठनात्मक बैठक
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल ।। जामुल नगर पालिका एवं भिलाई-चरौदा नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी…

    और पढ़ें
    सुरडुंग हाई स्कुल में नपा अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के द्वारा 40 छात्राओं को सायकल वितरण किया गया
    • August 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका जामुल के सुरडुंग हाई स्कुल में राज्य शासन के सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के मुख्य अतिथ्य में 40 शालेय छात्राओं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *