भिलाई के तीनों निगमों एवं जामुल पालिका में इस बार भाजपा का परचम लहराना है : डी पुरंदेश्वरी

शेयर करें

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिले के साथ साथ पूरे दुर्ग संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक आज होटल ग्रैंड ढिल्लन नेहरू नगर में आयोजित की गई। इस बैठक राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी एवं नितिन नवीन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय संगठन महामंत्री पवन साय नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं चरौदा नगर निगम के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चरौदा प्रभारी शिवरतन शर्मा भिलाई नगर निगम के चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भूपेंदर सिंह सवन्नी रिसाली नगर निगम के चुनाव प्रभारी एवं प्रदेस महामंत्री किरण देव की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं वंदेमातरम के साथ भारतमाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यापर्ण किया गया।

स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने किया एवं मंच संचालन पुरुषोत्तम देवांगन ने किया कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने अपने उत्बोधन मे कहा कि हम चुनावी युद्ध में जा रहे है वहां पर किस प्रकार से अपनी विजय पताका फहराना है इसकी हम कोशिश करेंगे। हमारी कैडर बेस पार्टी है जब हम भारतीय जनता पार्टी में काम करते हैं तब हमारी बूथ तक का गठन करते है इसलिए हम कहते हैं बूथ जीता तो चुनाव जीता हम जिस बूथ पर रहते हैं अगर हमने उस बूथ पर चुनाव जीता तो हमें कोई नहीं हरा सकता कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ने कहा कि कांग्रेस सरकार को 03 साल बीत चुके हैं मुख्यमंत्री इसी जिले से हैं 03 साल का कांग्रेस का कार्यकाल काम की दृष्टि से खंगाल के देखिए तीन साल में उन्होंने क्या किया जिले में चार चार मंत्री हैं उसके बाद भी दुर्ग जिले की क्या हालत है।इन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया।और मैं मानती हूं कि भारतीय जनता पार्टी का हर बूथ स्तर का कार्यकर्ता जिस दिन मैदान में आ जाए और जागृत होकर खड़ा हो जाए दुनिया की कोई ताकत हमें चुनाव नहीं हरा सकती इसलिये हमे भिलाई जिले में हो रहे सभी निकायों के चुनाव जीतने के लिए कमर कस कर निकलना है यह सांगठनिक बैठक इसीलिये रखी गई है।डी पुरंदेश्वरी ने आगे कहा जब हम नीचे बूथ स्तर में मजबूत होंगे तब हम संगठन में मजबूत होंगे तब जाकर हम चुनाव जीतने की ओर अग्रसर होंगे।अभी हम भिलाई नगर, वैशाली नगर, चरोदा नगर निगम,नगर पालिका के चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हर वार्ड में हमारा कार्यकर्ता इतना मजबूत होना चाहिए की इस बार भिलाई रिसाली और चरोदा नगर निगम एवं नगर पालिका जामुल में भाजपा का महापौर और अध्यक्ष बने।मैं आप सबसे कहना चाहती हूं अगर आप चाहें तो हमें कोई नहीं हरा सकता अगर आप चाहें तो तीनों नगर निगमों सहित नगर पालिका परिषद में हमारा बैठेगा। जिस उत्साह के साथ भिलाई जिला के कार्यकर्ताओं ने बैठक संपन्न की है मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करती हूं।

इस बैठक के दौरान वैशाली नगर विधायक विधारतन भसीन पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय प्रदेस कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू भिलाई जिला भाजपा के प्रभारी संतोष बाफना पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे जिला महामंत्री मार्कण्डेय तिवारी शंकरलाल देवांगन उपस्थित थे में मुख्य रूप से पुरेन्दर मिश्रा,अशोक बजाज ,लाभचंद बाफना ,नीलू शर्मा ,सुरेन्द्र पाटनी ,पूर्व केबिनेट मंत्री दयालदास बघेल अवधेश चंदेल ,जागेश्वर साहू,उषा टावरी चंद्रिका चंद्राकर विजय शर्मा ,ओमप्रकाश चौधरी ,मधुसूदन यादव मार्कण्डेय तिवारी शंकरलाल देवांगन,सहित भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव, बेमेतरा,दुर्ग,तथा भिलाई जिला के समस्त पदाधिकारी भिलाई जिले में होने वाले समस्त नगरीय निकाय चुनाव के सभी पार्षद प्रत्याशी सहित भिलाई जिले के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे

  • Related Posts

    आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास, यशोदा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके हुनर और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में सहायक…

    और पढ़ें
    पहले इलाज का खर्च बिगाड़ देता था घरेलू बजट, अब बीमारी के समय आर्थिक बोझ की चिंता हुई कम
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। सरगुजा जिले के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *