जामुल| जामुल नगर पालिका में शिवपुरी से रिंगनी रोड तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसका निरीक्षण जामुल नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने किया। यह निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। ठाकुर ने बताया कि नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 16, 17, 18 एवं सुरडुंग के वार्ड 19 एवं 20 से यह रोड होकर गुजर रही है। एवं कई स्थानों पर पुलिया निर्माण भी कार्य भी चल रहा है। जो कि यह मार्ग ग्राम रिंगनी तक जायेगा ठाकुर ने रोड निर्माण के ठेकेदार को निर्देश दिया है। की बारिश के पूर्व यह रोड का कार्य पूर्ण हो जाये ताकि बरसात में किसी भी प्रकार का आवागमन करने नागरिकों को परेशानी ना हो। साथ ही इसकी गुणवत्ता का भी पुरा ध्यान रखें। जिससे लम्बे समय तक इसका लाभ मिल सकें। गौरतलब हो कि यह मार्ग पहले मात्र दस फीट का था भारी वाहनों के ज्यादा चलने से जर्जर हो चूका था। वर्तमान में उक्त मार्ग को चालीस फीट चौडाई के साथ पूर्ण रूप से नया बनाया जा रहा है पालिका क्षेत्र में जनता के अपेक्षानुसार अनेक कार्य सम्पादित होंगे। निरीक्षण के दौरान पार्षदगण चुम्मन वर्मा, तिलेश्वर देवांगन, लवली सिंह, राजेश यादव उपस्थित थे।








