जामुल मंडल ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन का पुतला दहन किया

शेयर करें

जामुल // लोकसभा की कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लोक सभा की बैठक में राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू हेतु अपमानजनक संबोधन एवं अभद्र टिप्पणी से बौखलाए सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंगा राम चौक जामुल पर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोक सभा नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का पुतला जलाया । इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे का हाथ मजबूती से पकड़ कर घेरे में से अंदर पुतला दहन करने में सफलता प्राप्त किया ।

इस अवसर पर संजय शर्मा और ईश्वर सिंह ठाकुर ने संयुक्त संबोधन में कांग्रेस पार्टी के नेता लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर विराजमान अधीर रंजन चौधरी के द्वारा देश के प्रथम नागरिक एवं महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमान किया है जिसका हम साथ पूरे जोर विरोध करते हैं कांग्रेश ले अब भाषा की मर्यादा भी नहीं बचा पाई कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने जिस प्रकार शब्द का उपयोग किया है वह बेहद निंदनीय है एक जनजाति समुदाय से आने वाली महिला देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच गए कांग्रेस यह सहन नहीं कर पा रही है यह आदिवासी समाज का अपमान है।

यशवंत सिंह ठाकुर, रेखराम बन्छोर, कविता विश्वास, कपिल उद्दीन, मनीष साहू, हर्ष वशिष्ठ, लवली सिंह, नूतन वर्मा, अजय निर्मल, शेषमणि वर्मा, हेमंत देवांगन, जोगेश्वर सोनी, देवदत्त शर्मा, दुर्योधन साहू, रश्मि वर्मा, लक्ष्मीनारायण छतरी, बीआर रामटेके, तुलाराम टंडन, राजेश यादव, राजेश्वरी रेड्डी, सुभाष पांचाल, जितेंद्र सिंह, संजय साहू, उमेंद्र वर्मा, संदीप साहू, मनोज वर्मा, बबलू सिंह ठाकुर, रश्मि वर्मा, विश्वेश्वर वर्मा, ध्रुव देवांगन, धनेश्वर साहू, दीपेश, अक्षय, मोहित, आदेश, योगेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें
    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply