जामुल ।। निरोस इस्पात संयंत्र के द्वारा शिवपुरी जामुल स्टेडियम एवं गार्डन में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जिसमें निरोस इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर मनोज गोयल एवं मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वरसिंह ठाकुर उपस्थित रहे
कार्यक्रम जामुल भाजपा मंडल के तत्वावधान में किया गयाश्री गोयल ने कहा कि जामुल नगर पालिका के घरों घरों फलदार पौध लगाया जाएंगे एवं जामुल पतांजलि सेवा समिति जो वृक्षारोपण का कार्य करती है उसे हर वर्ष 300 से 500 फलदार पौधे उपलब्ध कराएंगे उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे शिवपुरी गार्डन में 1 गार्ड उपलब्ध कराएंगे ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री मनीष साहू, पार्षद खमन सिंह ठाकुर दीपक गुप्ता लवली सिंह, नूतन वर्मा, जोगेश्वर सोनी, प्रशांत गुप्ता, श्रीमती रश्मि वर्मा, संजय साहू , शेषमणि वर्मा, सुभाष पंचाल, राकेश वर्मा, संदीप, बबलू ठाकुर टिकेश्वर, साहू मनोज देवांगन एवं महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर वृक्षारोपण किये





