आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से खुर्सीपार क्षेत्र का तेजी से हो रहा विकास – देवेंद्र यादव

शेयर करें

भिलाई // खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आप सभी बड़े-बुजुर्गों के सहयोग और आशीर्वाद से हम विकास कार्य कर पा रहे हैं। पहले यहां आए थे, तब पेवल ब्लॉक भी नहीं लगा था। बारिश के दिनों के कीचड़ हो जाता था। हमने पेवर ब्लॉक लगवाएं। लाइट की व्यवस्था नहीं थी,हमने एलईडी लाइट लगवाया। उक्त बांते भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार के विभिन्न वार्डों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शनिवार को कहा।

आगे नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हम लगातार विकास कार्य कर पा रहे हैं। आप सब के आशीर्वाद से प्रदेश में हमारी सरकार बनी। इसके बाद से हम सड़क,नाली,बिजली, पानी के साथ ही खुर्सीपार के लोगों को हमारी सरकार ने पट्टा देकर मालिकाना हक प्रदान किया। हर परिवार को न्याय मिला और सब का राशन कार्ड बनाया गया। हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। इसके लिए हमने खुर्सीपार क्षेत्र में दो-दो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल दिए हैं। वार्ड 39 में नागरिकों की मांग पर सर्व सुविधा युक्त डोमशेड का निर्माण किया जाएगा।

जिसका आज भूमिपूजन आप सभी सम्मानित और वरिष्ठ नागरिकों के शुभ करकमलों से किया गया। जिसका जल्द ही निर्माण किया जाएगा। इस डोमशेड के बनने से यहां आप सभी वार्डवासियों को कई धार्मिक, समाजिक, पारिवारिक कार्यक्रम कर सकेंगे। यहां पंडाल लगाने का खर्चा नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षा कर रही वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव लगातार क्षेत्र के विकास केलिए अथक प्रयास कर रहे हैं और आज उन्होंने अपनी मेहनत से खुर्सीपार और छावनी की तस्वीर बदल दी है।

हमारे मांग पर आज यहां 10 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। वे बेहद सरल और सहज है। लोगों से मिलते हैं, उनकी समस्याएं सूनते हैं और निदान करते हैं। स्वागत भाषण के बाद भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। पंडित ने मंत्रोचार करके विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कराया। वार्ड की वरिष्ठ व सम्मानित वृद्ध महिलाओं के शुभ हाथों से भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, सुनिल चावरे, बादल डे,समिति अध्यक्ष अनिकेत शर्मा, शंभू मातिया, पूर्व पार्षद संदीप हिरवानी, राकेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह सौगात दी विधायक ने

10 लाख की लागत से वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित सुभाष नगर खेल मैदान के समीप डोमशेड निर्माण कार्य किया जाएगा।

12 लाख की लागत से वार्ड 43 में बापू नगर राजीव नगर दुर्गा पंडाल के समीप डोमशेड निर्माण किया जाएगा।

8 लाख की लागत से बापू नगर मस्जिद के सामने समाज हेतु सामुदायिक भवन सह शौचालय निर्माण किया जाएगा।

8 लाख की लागत से दुर्गा मंदिर के समीप कबीर मंदिर प्रांगण में सत्संग भवन शौचालय सहित निर्माण कार्य।

भूमिपूजन किया गया

जनता की मांग पर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। आज खुर्सीपार के विभिन्न वार्डों में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां वार्ड के वरिष्ठ और सम्मानित नागरिकों के द्वारा भूमिपूजन किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply