निवेदन पत्र लेकर अयोध्या जाने का आमंत्रण देंगे राम भक्त
जामुल // जामुल नगर लीला चौरा में बैठक आयोजित हुई जिसमे अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तैयारी के लिए 20 दिसम्बर को हुनमान मंदिर जामुल में 20 वार्डों के राम भक्तो को अक्षत कलश का वितरण किया जायेंगा l
कार्यक्रम के सयोंजक नेतराम साहू ने बताया की अयोध्या द्वरा पूजित अक्षत कलश का वितरण 20 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे हनुमान मंदिर रावण भाठा में किया जायेगा l इस दोरान 20 वार्डो से शोभयात्रा कर वार्ड समिति कलश लेने हनुमान मंदिर पहुचेगे l तथा 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गृह सम्पर्क अभियान किया जायेगा जिसमे जामुल के लगभग 6 हजार घरो में अक्षत एवं निवेदन पत्र देकर अयोध्या जाने का निमत्रण दिया जायेगा
श्री साहू ने बताया की साथ ही 22 जनवरी को LED स्क्रीन के माध्यम से अनेक जगहों पर राम मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा एवं संध्या कालीन नगर वासियों द्वारा अपने घरो में दीपक जलाकर दीवाली मानने का आग्रह किउया जा रहा है राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समहारो समिति जामुल ने समाज के सभी धार्मिक संगठन मदिर समितिया रामायण एवं जस गीत समिति व्यपारी सन्गठन खेल संगठन एव नगर वासियों से आह्वान किया है की इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर प्राण प्रतिष्ठा सफल बनावे l
बैठक में दिलेश्वर उमरे, संजय शर्मा, जीवन साहू, शत्रुहन साहू, कृष्णा यादव, वेद निर्मलकर, जितेश देवांगन, जीवन साहू, संजय शर्मा, जोगेश्वर सोनी, रेखराम बंछोर, बंटी गुप्ता, चुम्मन वर्मा, बाली बर्मन, सरश बर्मन, ईश्वर उपाध्याय, विकाश यादव, युवराज वैष्णव, यशवंत राजपूत, सुभाष पंचाल, अरुण यादव, सोनू यादव, अंजेश अग्रवाल, अनिल दुबे, अनूप राय, उमेश साहू, वीरेन्द्र देवांगन, जितेन्द्र साहू, उमेश निर्मलकर उपस्थित रहे l






