जामुल सी एम ओ नायक से मिले खिलेन्द्र वृक्षारोपण अभियान के विषय में हुई चर्चा

शेयर करें

जामुल । राज्य कार्यकारिणी सदस्य खिलेंद्र कुमार साहू ने जामुल नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी राजेंद्र नायक से मुलाकात कर कल-कारखानों से घिरे हुए जामुल क्षेत्र में प्रदूषित वातावरण के संबंध में आवश्यक चर्चा की, शिक्षक साहू ने युवा भारत संगठन के माध्यम से शिवपुरी जामुल उद्यान वार्ड 18 को वृक्षारोपण हेतु गोद लेने हेतु अनुमति प्राप्त की ।नगर पालिका के मुख्य अधिकारी नायक को उद्यान के बदहाल स्थिति के बारे में भी शिक्षक द्वारा अवगत कराया गया, चर्चा के दौरान नगर पालिका अधिकारी को यह जानकारी दिया गया कि, यदि प्रशासन द्वारा उद्यान में बहुत जल्द चौकीदार की नियुक्ति नहीं की गई ,तो हत्या एवं दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध कभी भी घटित हो सकती है ।
उद्यान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कोई भी सज्जन व्यक्ति अपने परिवार को उद्यान में नहीं ले जा सकता है ,अश्लील गाली-गलौज ,नशाखोरी, मारपीट की घटनाएं आए दिन वहां पर होती रहती है।
शिक्षक ने वहां पर सीसीटीवी कैमरे और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की माँग की हैं।नायक ने युवा भारत संगठन जिला दुर्ग द्वारा, जामुल नगर व दुर्ग शहर के आसपास के इलाकों में टीम के द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता वृक्षारोपण अभियान “जीना है, तो वृक्ष लगाएं”की सराहना की है।इसके अतिरिक्त कोरोना महामारी काल में ,ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए जामुल नगर में वृक्षारोपण अभियान को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने हेतु , देव शरण साहू अध्यक्ष साहू समाज , हेमंत देवांगन पदाधिकारी देवांगन समाज, तुलसी निर्मलकर अध्यक्ष धोबी समाज, अश्वनी यादव अध्यक्ष यादव समाज, नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अंजेश अग्रवाल, अध्यक्ष व्यापारी संघ जामुल,जोगेश्वर सोनी उपाध्यक्ष व्यापारी संघ जामुल से मुलाकात कर शिक्षक ने जामुल नगर में ऑक्सीजन जोन स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु निवेदन किया।
अलग-अलग समाज के मुखिया एवं प्रतिष्ठित लोगों ने बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्य को बढ़ावा देने की बात कही, व युवा भारत द्वारा चलाए जा रहे निरंतर वृक्षारोपण अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की, इस अवसर पर युवा भारत के कार्यकर्ता देव साहू उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा ज्योति भव्य यात्रा जामुल पालिका में निकाला गया
    • October 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका जामुल क्षेत्र में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सेवा ज्योति भव्य यात्रा निकाला गया जो नगर भ्रमण…

    और पढ़ें
    स्कुल के बच्चो द्वारा नरेन्द्र मोदी संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित जीवन परिचय नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया
    • October 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // 25 वर्षों सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला देवनगर, जामुल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन परिचय बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से प्रस्तुत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *