बस्ती चलो घर चलो अभियान के तहत महिला मोर्चा जामुल मंडल के द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न

शेयर करें

जामुल // भाजपा महिला मोर्चा मंडल द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर “बस्ती चलो घर चलो अभियान” तहत महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति योगिता साहू के नेतृत्व में रावण भाटा शक्ति केंद्र सुभाष नगर लवली क्लब वार्ड 10 जामुल में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वीटी कौशिक भिलाई जिला महिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वाति गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष निर्मला नायडू, कार्यालय मंत्री अनुपमा शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, जिला आमंत्रित सदस्य सरला आचार्य मंडल उपाध्यक्ष सुनीता पांडे, पार्षद सीमा यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सर्वप्रथमअतिथिओ द्वारा मां भारती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की । आए हुए अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया गया ।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्रीमती स्वीटी कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने आज महिलाओं को सबसे आगे रखा है, चाहे जनधन योजना हो, महतारी योजना, राशन कार्ड में महिला के नाम रखा हो यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना भी महिलाओं के नाम से रखा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि बहनों के सर्वप्रथम घर घर शौचालय बनावाकर स्वच्छता का संदेश दिया, देश में कोरोना जैसे महामारी बीमारी में फ्री का वैक्सीन का टीका उपलब्ध कराया। आने वाले समय में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण होना है, वही केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराया ।

कार्यक्रम में मंचसंचालन महिला मोर्चा मंडल महामंत्री प्रिया गुप्ता एवं आभार राजेश्वरी रेड्डी ने की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता , महामंत्री ओम प्रकाश साहू, ध्रुव देवांगन, मंडल मंत्री अनुपमा देवी, मीडिया प्रभारी संजय यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, देवनाथ यादव, रामचंद्र साहू महिला मोर्चा महामंत्री फुलेश्वरी निर्मलकर पूर्व महामंत्री नूतन वर्मा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, रामकृष्ण साहू सहित वार्डवासी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
    • June 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में जैन मुनियों का लिया आशीर्वाद
    • June 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // /लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में शामिल…

    और पढ़ें