जम्मू में वायुसेना स्टेशन के बाहर धमाके की जांच करेगी एनआईए, टीम पहुंची

शेयर करें

भारतीय वायुसेना का एक उच्च स्तरीय जांच दल जल्द जम्मू पहुंचेगा

जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम रविवार को जम्मू वायु सेना स्टेशन पहुंची। इस दौरान सभी उड़ानें सामान्य रूप से जम्मू हवाई अड्डे से रवाना हुईं, सिवाय दो उड़ानों को छोड़कर, जिन्हें ऑपरेशनल वजहों से रद्द कर दिया गया था। यहां वायुसेना स्टेशन पर हुए दो विस्फोटों के मद्देनजर एनआईए की एक टीम मौके पर पहुंची, जिसमें वायुसेना स्टेशन के कंक्रीट के ढांचे को कुछ नुकसान पहुंचा है।यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वायु सेना स्टेशन पर कम तीव्रता वाले बम को गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था या नहीं।इस बीच, जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुकेश सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने त्रिकुटा नगर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में एक मॉल के पास से एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 5 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किया गया है।जम्मू-कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर देर रात करीब 1 बजे के आसपास पांच मिनट के अंदर दो धमाकों से हड़कंप मच गया। इन धमाकों को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। बता दें कि भारतीय वायु सेना की तरफ से कहा गया है कि, जम्मू वायु सेना स्टेशन के टेक्निकल इलाके में रविवार सुबह दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली। एक विस्फोट से इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा जबकि दूसरा खुले क्षेत्र में फटा। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। जांच चल रही है। वहीं हमले को लेकर आशंका जताई गई है कि यह धमाका ड्रोन के जरिए किया गया। बता दें कि सूत्रों का कहना है कि, जम्मू एयरबेस पर आज सुबह 1:27 बजे और 1:32 बजे ड्रोन से हुए धमाकों से क्षति हुई। शुरुआती इनपुट के मुताबिक शेपड चार्ज(विस्फोटक उपकरण) का इस्तेमाल धमाकों के लिए किया गया है।वहीं इससे संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल वी.आर. चौधरी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए जम्मू एयरबेस का दौरा करेंगे। भारतीय वायु सेना के अधिकारी उन्हें इस घटना की जानकारी देंगे। वहीं सूत्रों का कहना है कि, जम्मू एयर बेस के पास ड्रोन विस्फोट में भारतीय वायु सेना (IAF) के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का एक उच्च स्तरीय जांच दल जल्द जम्मू पहुंचेगा।(साभार newsroom post)

घटनास्थल की तस्वीर

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *