अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस पर जामुल में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस विभिन्न स्थल पर मनाया गया। जिसके फलस्वरूप मुख्य अतिथि द्वरा स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया l

जिसमे वक्ता के रूप मे पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नए छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। उन्होंने कहा है कि अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय भी थे। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए भी जाने जाते हैं।बाजपेयी जी की याद में उनका जन्मदिन ’सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है l आगे श्री ठाकुर व समस्त कार्यकर्त्ता गण के साथ संकल्प लिया की अटल बिहारी वाजपेई के मार्ग पर चलते हुए पालिका मे सारे कार्य को हमेशा वयवास्थित करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व भिलाई जिला उपाध्यक्ष यशवंत ठाकुर, जामुल मण्डल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, नेतराम साहू,केदार राम साहू, पार्षद गण दीपक गुप्ता, कविता विश्वाल, अहिल्या वर्मा, चुम्मन वर्मा व समस्त पालिका के अधिकारी, जामुल पालिका के मुख्य पालिका अधिकारी जे. पी. बंजारे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गण संजय शर्मा, हेमंत देवांगन, मनीष साहू, लवली सिंह, दुर्योधन साहू, राकेश वर्मा, ओम, बाली बर्मन, अरुण यादव, सुभाष पांचाल, विशेषर वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अनूप राय, रश्मि वर्मा, अनीता साहू व जामुल के समस्त भाजपा के कार्यकर्त्ता गण उपस्तिथि रहे

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply