जामुल थाना क्षेत्रांतर्गत 02 अलग अलग जगहो पर गैस सिलेण्डर चोरी की करने वाले आरोपियों को जामुल पुलिस ने धर दबोचा

शेयर करें

जामुल // 2 अगस्त को के मध्य रात्रि थाना जामुल क्षेत्रांतर्गत सूने मकान अटल आवास, घासीदास नगर जामुल में घर के दरवाजे का ताला तोड कर घर अंदर से 01 नग मिलेण्डर भारत गैस जुमला कीमती 4,000 रुपये एवं 6 अगस्त को नालंदा स्कूल के सामने ग्राउण्ड से बोरवेल्स ट्रक गाडी के नीचे से 01 सिलेण्डर जुमला कीमती 4,000 रूपये का अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ले गये थे l

रिपोर्ट पर अप. क 292/24 धारा 303(2) BNS एवं 293/24 धारा 331(4),305 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था. घटना बाद उच्च अधिकारियों के द्वारा लगातार हो रही चोरी में अंकुश लगाने एवं आरोपी, माल मशरूका की पता तलाश कर आरोपी को अतिशीघ्र मिरप्तार किये जाने हेतु थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय के नेतृत्व में थाना जामुल से एक टीम गठित की गई थी l

जिस पर मुखबीर सूचना एवं तकनीकी सुविधा के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी चलने पर आरोपियो की घेराचंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो संदेही 1. गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी 2. गगनदीन सिंह 3. मोहम्मद दाऊद से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिस पर अलग-अलग चोरी की घटना घटित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपियो के द्वारा बाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत भी घटना घटित करना स्वीकार किया गया है, आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी किये हुये सिलेण्डर 10 नग जम कर कब्जा पुलिस लिया गया। मामले के आरोपीगणों को गिरनार किया जाकर ज्यूडिशियल रिमाण्ड में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में सहा. उप निरी. नरहर सिंह शिवहरे, सहा उप निरी इमानवेल खलखो, राधे यादव, रूपनारायण वाजपेयी, बालेन्द्र द्विवेदी, चंद्रभान यादव, सुनील ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही।

  • Related Posts

    नगर विकास को मिली रफ्तार, नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने 12 लाख के विकास कार्यों का किया स्थल पूजन
    • July 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // नगर पालिका परिषद जामुल द्वारा विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने मंगलवार को विभिन्न…

    और पढ़ें
    श्री राम जन्मोत्सव समिति के चरोदा प्रखंड की नई कार्यकारिणी घोषित
    • July 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में चरोदा प्रखंड की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन सिंह ठाकुर जी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *