जामुल में भव्य सांस्कृतिक महोत्सव 23 सितंबर को पहुंचेंगे प्रदेश के जानेमाने कलाकार, देंगे प्रस्तुती

शेयर करें

जामुल // जागृति युवा मंच शिवपुरी जामुल में होगा 23 सितंबर शनिवार को भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन गीत कोनो गाहूँ फेम स्टार सिंगर अनुराग शर्मा, गायिका चम्पा निषाद, ले शुरू हो गे माया के कहानी फ़िल्म स्टार अमलेश नागेश,स्टार कामेडियन ओपी स्टाइलो, जानेमाने DJ चंदन रायपुर व छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ साउंड समृद्धि ऑडियो प्रो देंगे अपनी लाइव प्रस्तुती, आयोजन बेहद ही भव्य शानदार व व्यवस्थित होगा।

कार्यक्रम हेतु 20 हज़ार आमंत्रण पत्र आयोजकों द्वारा तैयार किया गया है, जिसे घर-घर पहुँचकर ससम्मान सभी को कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।कार्यक्रम हेतु एंट्री पास भी वितरित किए जा रहे हैं, बैठक व्यवस्था हेतु आठ हज़ार कुर्सीयों की व्यवस्था की जा रही है, लंबे अंतराल के पश्चात जागृति युवा मंच शिवपुरी जामुल के तत्वाधान में इस तरह का व्यापक आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों में आयोजन के प्रति अच्छा खासा माहौल है,

आयोजन समिति द्वारा बरसात के मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ़ स्टेज आदि की व्यवस्था की जा रही है, जिससे बरसात में भी कार्यक्रम में कोई बाधा उत्पन्न ना हो बरसते पानी में भी दर्शक व श्रोतागण कार्यक्रम का आनंद ले सकें, सुरक्षा के लिहाज़ से बैरिकेडिंग व ड्रोन कैमरे से सतत् निगरानी की व्यवस्था की गई है । कार्यक्रम 23 सितम्बर, दिन शनिवार, रात 8:00 बजे से जागृति युवा मंच प्रांगण शिवपुरी जामुल में आयोजित होगा। यह जानकारी जागृति युवा मंच के अध्यक्ष गिरधर निषाद ने दी है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply