अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक देवेंद्र यादव ने महिलाओं के साथ स्कूटी रैली निकाल कर जागरुकता का दिया संदेश

शेयर करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक देवेंद्र यादव ने महिलाओं के साथ स्कूटी रैली निकाल कर जागरुकता का दिया संदेश

Advertisements
KWBD

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर की महिलाओं के सम्मान में भिलाई विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव द्वारा महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए स्कूटी रैली निकाली। महिलाओं के साथ स्वयं भी स्कूटी चलाकर लोगों को जागरुकता का संदेश दिया। इस रैली के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि शहर की महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें पहचान दिलाने में वे हमेशा उनके साथ रहेंगे ताकि वे रूके नहीं और हमेशा आगे बढ़ती रहें। महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह स्कूटर रैली निकाल कर की गई। रैली की शुरुआत सोमवार की सुबह सेक्टर 9 चौक से की गई। यह रैली सेंट्रल एवेन्यु से होकर सेक्टर 5 मार्केट स्थित डोम शेड तक निकाली गई।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक देवेंद्र यादव ने महिलाओं के साथ  स्कूटी रैली निकाल कर जागरुकता का दिया संदेश

यहां महिलाओं के लिए और भी कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। सेक्टर 5 में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में महिलाओं को स्पेशल फील कराने के लिए गर्ल्स बैंड के साथ डीजे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस रैली का उद्देश्य यह है कि हमारे शहर की बहन-बेटियों को यह अहसास हो कि वे बिना डरे हमेशा आगे बढ़े क्योंकि उनका उत्साह बढ़ाने हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। जिस दिन हमारा देश महिला प्रधान हो जाएगा उस दिन हमारा देश विकसित देश बन जाएगा। भारत के निर्माण और विकास में महिलाओं का पूरा योगदान है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व महापौर नीता लोधी और सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Related Posts

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर
  • August 25, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भानु प्रताप सिंह भदौरिया के साथ…

और पढ़ें
‘मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी’ : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
  • August 25, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन से पहले राजधानी रायपुर में आज राखी की एक ऐसी डोर बंधी, जिसमें भाई-बहन का निश्छल स्नेह भी था, शहादत का सम्मान भी और वर्षों तक…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *