सांसद विजय बघेल ने श्रीमद्भागवत में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

शेयर करें

सांसद विजय बघेल ने श्रीमद्भागवत में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

Advertisements
KWBD

जामुल ।। ग्राम ढौर में ॐ सिध्हेश्वर नाथ महाशिव मंदिर प्रांगण में भागवत का आज समापन कार्यक्रम पर भागवताचार्य निरंजन महराज ने श्री गीतासर प्रवचन में बताया कि मनुष्य अपने अंतिम समय मे ही परिवार द्वारा गीता सुनाया जाता है, गीता ज्ञान अचेत अवस्था के बजाय ,मनुष्य कभी भी गीता का ज्ञान सुन या पढ़ सकता हैं। भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को कौरवो पांडव के युद्ध के पहले गीता का ज्ञान दिये तभी अर्जुन कौरवो से युद्ध के लिए तैयार हुये। आज अंतिम दिन हवन व पूर्णाहुति, कपिलतारपन ,सहस्त्रधारा स्नान , हुआ ।

दुर्ग सांसद विजय बघेल श्रीमद्भागवत यज्ञ में सम्मिलित होकर संत निरंजन महराज से आशीर्वाद लिए, सांसद ने अपने उदबोधन में संत जी तीनो भाइयो को ब्रम्हा, विष्णु ,महेश की उपाधि दी साथ मे डॉक्टर टिकरिया जी को संत जी के माता जी को याद करते हुवे माता जी डॉक्टर टिकरिया को अपना चैथा बेटा मानते थे।

इस पर परायनकर्ता प परमेश्वर महराज, आयोजन परिवार शंकर कली वर्मा, कामता क्लीन्द्री वर्मा, राजीव दीप्ति ,सतीश संतोषी वर्मा, भागवत वर्मा,डोमार वर्मा, ग्राम के ओमप्रकाश वर्मा , अशोक मण्डारे,चंद्रिका बंछोर, प्रकाश वर्मा,एवं अधिक संख्या मे श्रद्धालुजन उपस्थित थे। उपसरपंच पन्ना वर्मा द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ जी का प्रसादी खिचड़ी दिया गया। आयोजक परिवार द्वारा प्रतिदिन महाभण्डारा का आयोजन किया गया।।

  • Related Posts

    रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर
    • August 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भानु प्रताप सिंह भदौरिया के साथ…

    और पढ़ें
    ‘मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी’ : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन से पहले राजधानी रायपुर में आज राखी की एक ऐसी डोर बंधी, जिसमें भाई-बहन का निश्छल स्नेह भी था, शहादत का सम्मान भी और वर्षों तक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *