अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस 31 मई को: छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने होंगे कई कार्यक्रम

शेयर करें

रायपुर // प्रदेश में हर साल की तरह 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर धूम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। संचालक समाज कल्याण ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर धूम्रपान की रोकथाम के संबंध में व्यापक प्रचार और जन जागृति के प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements
KWBD

तम्बाखू या तम्बाखू से निर्मित उत्पादों के सेवन से गंभीर व्याधियां होती है इसके प्रति जन-जागरूकता के उद्देश्य से 31 मई अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के मौके पर जन समुदाय को तम्बाखू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे जानकारी देने के साथ नशा मुक्ति पर आधारित साहित्य का वितरण भी किया जाएगा। जन सामान्य में धूम्रपान और तम्बाखू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नाटक, गीत, परिचर्चा, सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। नशामुक्ति प्रदर्शनी लगाई जाएगी। योगाचार्यों द्वारा योगाभ्यास प्रदर्शन किया जाएगा तथा योगाभ्यास के माध्यम से नशा छोड़ने संबंधित प्रेरक व्याख्यान दिए जाएंगे। इसमें जन सामान्य, स्वैच्छिक संस्थाओं और भारत माता वाहिनी का भी सहयोग लिया जाएगा।

  • Related Posts

    काम पूर्ण होने के 3 माह के भीतर सभी देयकों के भुगतान और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश, कार्यक्रमों के बिलों के भुगतान एक माह में करने कहा
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज दुर्ग परिक्षेत्र के सभी संभागों में निर्माणाधीन सड़कों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने…

    और पढ़ें
    तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और बहुक्षेत्रीय समन्वय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *