एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन 15 अप्रैल तक आमंत्रित

शेयर करें

दुर्ग // परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 के अंतर्गत 08 नवीन केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-02 नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा भिलाई 3 में कार्यालयीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डॉक द्वारा जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे। 

नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 के आंगनबाड़ी केन्द्र शिव चौक उरला, वार्ड क्रमांक 40 के आंगनबाड़ी केन्द्र स्कूल पारा गनियारी, वार्ड क्रमांक 37 के आंगनबाड़ी केन्द्र हरिजन मोहल्ला सिरसाकला, वार्ड क्रमांक 09 के आंगनबाड़ी केन्द्र शीतला पारा भिलाई 03, वार्ड क्रमांक 06 के आंगनबाड़ी केन्द्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी उमदा, वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केन्द्र बगीचा पारा हथखोज, वार्ड क्रमांक 17 के आंगनबाड़ी केन्द्र देवनगर जामुल और वार्ड क्रमांक 14 के आंगनबाड़ी केन्द्र दीनदयाल अटल आवास जामुल में आंगनबाड़ी सहायिका के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। 

आवेदन के लिए अर्हताएं- आवेदिका की आयु 18-44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 1 वर्ष या अधिक सेवा अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता, सहायिका, सह सहायिका, संगठिता को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए, जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में- वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरीय क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके कमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें