भारत माता की प्रतिमा के साथ विधायक देवेंद्र यादव ने निकाली आजादी की गौरव यात्राटाउनशिप में 35 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कल खुर्सीपार में होगी यात्रा

शेयर करें

भिलाई ।। देश की आजादी के 75 साल होने पर देश को आजादी दिलाने वीर शहीदों की याद में कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा कर रही है। सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पूरे प्रदेश भर में आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है।

इसी कड़ी में आज शनिवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल के नेतृत्व में सेक्टर 5 में आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत सेक्टर 5 से की गई। इसके बाद यात्रा करते हुए भारत माता के जय जयकार के साथ ही वीर शहीदों को याद करते हुए यात्रा सेक्टर 5 के हर गली मोहल्ले से होते हुए सेक्टर 6 पहुंची। सेक्टर 6 के सभी गलियों को यात्रा करते हुए हुडको पहुंचे। जहां यात्रा का समापन किया गया।

भारत माता की प्रतिमा के साथ डीजे की धुन में देश भक्त गीत गातों के साथ कांग्रेसियों ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। इसमें मुख्य रूप से विधायक देवेंद्र यादव,महापौर नीरज पाल, सभापति बंटी गिरवर साहू,आशीष शुल्क महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह, लोकनिर्माण विभाग प्रभारी एकांश बंछोर, सुमित पवार, राजेश चौधरी, सुरेश वर्मा, पार्षद नोमिन साहू, संगीता सिंग सहित हजारों कांग्रेसी शामिल रहे।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में भिलाईनगर विधानसभा में निकाली गई आजादी की यात्रा में हजारों कांग्रेसी शामिल हुए। यात्रा की हर वार्ड में चौक-चौराहों में भव्य स्वागत किया गया। लोगों पूजा की थाली सजा कर आए और वीर शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए। पुष्पा वर्षा करके जगह-जगह स्वागत करने के साथ ही लोगों का काफिला जृूड़ता गया।सेक्टर 5 की महिलाओं ने धान से तिरंगा बनाकर महापौर और विधायक की सौपा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply