अहिवारा // माँ भारती को स्वतंत्र कराने की चाह में असेम्बली में बम विस्फोट कर फांसी के फंदे चूमने वाले क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु का बलिदान 23 मार्च को हिन्दू जागरण मंच अहिवारा द्वारा मेरा रंग दे बसंती चोला विषय पर विचार गोष्ठी संतोषी माता मंदिर प्रांगण वार्ड-2 अहिवारा में हिन्दू जागरण मंच अहिवारा के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम का प्रारम्भ वीर बलिदानियों एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता की आरती से हुआ ।
तत्पश्चात मुख्य वक्ता तरुण कुमार बंजारी ( पूर्व कमांडेड ITBP), विशेष अतिथि- बिसरा राम यादव ( वरिष्ठ नागरिक, पूर्व प्रांत संघचालक RSS), अध्यक्षता- बसंत साहू ( प्रयोगधर्मी कृषक, अभ्युदय संस्थान अछोटी) का परिचय व स्वागत किया गया ।
तत्पश्चात पूर्व कामडेंड तरुण कुमार बंजारी (प्रांत कार्यकारिणी आयाम टोली सदस्य हिन्दू जागरण मंच छत्तीसगढ़ प्रांत ) ने पूर्व सैनिक तीज लाल साहू (CISF में 36 वर्ष सेवा), राजेन्द्र प्रसाद तिवारी (CISF में 42 वर्ष सेवा ), संतराम ठाकुर (CISF में 37 वर्ष सेवा), शत्रुघ्न कुमार ( आर्मी आर्टिलरी 20 वर्ष सेवा ), अजीत सिंह ( मेकेनाइज इन्फैन्ट्री आर्मी में 16 वर्ष सेवा), विजय गिरी ( कारगिल युद्ध में शामिल, आर्मी पैरा रेजीमेंट 21 वर्ष सेवा ) का सम्मान किये ।
गोष्ठी में अध्यक्षीय उदबोधन करते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में वीर क्रांतिकारियों के योगदान का उल्लेख करते हुए जैविक कृषि एवं शिक्षा में बाबा नगराज के दर्शन की जानकारी देते हुए अभ्युदय संस्थान के योगदान का उल्लेख किये। विशेष अतिथि बिसरा यादव ने स्वतंत्रता आंदोलन में वीर क्रांतिकारी एवं सैनिकों के योगदान का उल्लेख करते हुए सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित आजाद हिन्द फौज के योगदान का उल्लेख किये। गांधी को महिमामंडित करने के लिए इतिहास को बदलने का प्रयास किया गया । आजादी अहिंसा से नहीं मिला है , आजादी तो लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान एवं निरपराध करोड़ों देशभक्तों के बलिदान से मिला है । जिसमें से एक घटना जलियांवाला बाग में निहत्थे लोगों को गोलियों से भुना गया था । मुख्य वक्ता कमांडेड तरुण कुमार जी बंजारी ने पूर्व सैनिकों का सम्मान की योजना पर गौरवान्वित महसूस किये और देशभक्ति पूर्ण वातावरण निर्माण कर आदर्श समाज के निर्माण में महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों के योगदान का प्रेरक प्रसंग बताये । स्वाधीनता संग्राम और जय स्तम्भ चौंक का संबंध जोड़ कर इतिहास बताये तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। सैनिक के मेडल के प्रतीक, रंगों का महत्व और उद्देश्य को बताया तो उपस्थित सैनिकों ने गौरवान्वित अनुभव किये तथा उपस्थित जनों ने सेना के पुरुषार्थ, संघर्ष को जानकर अभिभूत हुए ।
कार्यक्रम का आभार व्यक्त लक्ष्य यादव ( युवा आयाम प्रमुख) ने किया । कार्यक्रम का संचालन खिलेन्द्र साहू ( सह संयोजक) किया । सुर सप्तक आर्केस्ट्रा भिलाई द्वारा बलिदान दिवस पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् से हुआ ।
कार्यक्रम में भूषण साहू ( सह प्रांत संयोजक), अशोक साहू , राजकुमार साहू, नोमेश साहू (युवा आयाम) , छबिलाल बंजारे( खंड कार्यकारिणी सदस्य), जगदीश ठाकुर, मूलचंद साहू, तिहारू ठाकुर, रत्ना शर्मा,शुभम ताम्रकार, विद्यानंद कुशवाहा (अध्यक्ष नगर पालिक परिषद) , अशोक बाफना ( उपाध्यक्ष), पार्षद- अनुज साहू, अरूण बंजारे, भुनेश्वर ठाकुर, इंद्रजीत राऊत, कुशल साहू, गायत्री साहू , समारू पटेल, रमेश सिंह एवं मुहल्ले वासी महिला-पुरुषों ने वीर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये । यह जानकारी नंद कुमार यादव ( उपखंड संयोजक ) ने दी ।






