अत्याधिक बारिश से हुए जल प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण, वाटर पंप लगवाकर किया गया ड्रेनेज

शेयर करें

दुर्ग ।। अत्याधिक बारिश की वजह से भिलाई निगम के कोसा नगर, राधिका नगर, नेहरू नगर, फरीद नगर आदि इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव जल भराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद निगम अमले से वस्तुस्थिति की जानकारी ली एवं नागरिकों से भी फीडबैक लिया।

लोगों ने बताया कि अत्याधिक बारिश की वजह से कोसा नाला पूरे फ्लो में है और अभी धीरे-धीरे नाले का स्तर उतरने की उम्मीद है। निगम अमले ने वाटर पंप के माध्यम से ड्रेनेज किया है जिससे राहत हुई। मौके पर मौजूद निगम अमले ने बताया कि कोसा नाले में अत्याधिक बारिश की स्थिति में जलभराव की आशंका के चलते मानसून पूर्व ड्रेनेज के लिए कार्य कर लिया गया था। अभी बारिश अत्याधिक हुई है जिससे नाला अपने पूरे प्रवाह पर है। अभी उम्मीद है कि जलस्तर कउम हो जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में वाटर पंप के माध्यम से ड्रेनेज किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि स्थिति पर नजर रखें।  जलस्तर बढ़ने की स्थिति में ड्रेनेज के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर लोगों को राहत शिविरों में ले जाने की तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि राहत शिविर में मेडिकल टीम एवं खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। निगम अमले ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में तैयारियां कर ली गई है। आम नागरिकों से भी कलेक्टर ने बातचीत की। आम नागरिकों ने बताया कि इस बार काफी पानी गिरा है जिससे कोसा नाला में जलस्तर काफी बढ़ गया है। कुछ इलाकों में जलभराव ज्यादा हुआ है। निगम अमला यहां पर मौजूद है।

कलेक्टर ने निगम अमले से पूरे समय अलर्ट रहने के निर्देश निगमायुक्त श्री लोकेश चंद्राकर ने बताया कि निगम अमला लगातार फील्ड में तैनात है और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं तथा लगातार एक्टिव मोड में है किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम अमला पूरी तरह से तैयार है।
कलेक्टर ने अन्य निगमों में भी जलभराव की स्थिति पर जानकारी ली और मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे समय इसी तरह सजग रहें ताकि किसी भी तरह की दिक्कत आने पर तुरंत रेस्पॉन्स किया जा सके।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply