भारी बारिश से चार जिलों में बाढ़

शेयर करें

रायपुर // प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 एवं 27 अगस्त को सबसे अधिक वर्षा दंतेवाड़ा जिले में दर्ज की गई। दंतेवाड़ा में 93.7 मिलीमीटर और 118.4 मिलीमीटर, बारिश हुई है। सुकमा जिले में 35 से 109.3 मिलीमीटर, बीजापुर में 34.9 से 50.2 मिलीमीटर तथा बस्तर में 67.3 से 121.3 मिलीमीटर, बारिश दर्ज की गई।

अब तक इन  चार  जिलों में 25 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने 43 शिविर में 2 हजार 196 लोगों को सुरक्षित ठहराया गया है। इनमें अकेले सुकमा जिले से 790 और दंतेवाड़ा से 1 हजार 116 लोग शामिल हैं। बीजापुर जिले में 120 और बस्तर से 170 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।

बाढ़ से अब तक 5 जनहानि, 17 पशुधन हानि, 165 आंशिक एवं 86 पूर्ण मकान क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर सेना लगातार सक्रिय है। जिला सुकमा में आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 24 घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। प्रभावित गांवों तक राहत सामग्री एवं आवश्यक सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें