स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने 12 करोड़ 82 लाख 39 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का किया लोकार्पण

शेयर करें

राजनांदगांव // प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राजनांदगांव के पेंड्री में नवनिर्मित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का आज लोकार्पण किया। मंत्री श्री सिंहदेव ने महाविद्यालय का मुआयना किया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र मानवीय संवेदना और सहृदयता के लिए जाना जाता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाएं दें। यह महाविद्यालय राजनांदगांव क्षेत्र के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

राजनांदगांव के पेंड्री में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 12 करोड़ 82 लाख 39 हजार रूपए की लागत से किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण दलेश्वर साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास विवेक वासनिक, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, समाज सेवी श्री पदम कोठारी, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, डीन चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. रेणुका गहिने, संयुक्त संचालक जितेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसोड़, अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक, प्राचार्य शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय डॉ. शाइनी सजू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नर्सिंग कॉलेज के स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply