मुख्यमंत्री ने खपरी में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान खपरी (तखतपुर) रेस्ट हाउस में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनो को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 181 लाख रूपए की स्वीकृत प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने तखतपुर में कुर्मी समाज की उपलब्ध जमीन में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, बेलपान में समाज के धर्मशाला की रंगाई-पोताई के एक लाख रूपए, ब्राम्हण समाज को सामाजिक भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, सिक्ख समाज तखतपुर को पूर्व में निर्मित भवन में अन्य कार्य के लिए 20 लाख रूपए, श्रीवास सेन समाज को तखतपुर में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए, मुस्लिम समाज की मांग पर कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल और अन्य कार्य के लिए 30 लाख रूपए, मसीह समाज के कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, सूर्यवंशी समाज के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, देवांगन समाज तखतपुर की मांग पर मुक्तिधाम और बाउंड्रीवाल के लिए 10-10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री को मुस्लिम समाज द्वारा अवगत कराया गया कि जमात की जमीन पर कब्रिस्तान तीन ओर खुला हुआ है, बीच में नाला प्रवाहित है। समाज द्वारा वार्ड-6 में सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाईट लगवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को नाले से पानी के प्रवाह को ठीक करने और मसीह समाज के चर्च से पुराने बिजली वायर को परिवर्तित करने कहा।

मुख्यमंत्री ने साहू समाज, राउत समाज के प्रतिनिधि मंडल को धर्मशाला बनाने के लिए जमीन की मांग के संबंध में 10 प्रतिशत की लीज पर जमीन अपने नाम कराने के लिए कहा। सिंधी समाज को सामाजिक भवन के लिए जमीन चिन्हांकित करने, रजक समाज को समाज के नाम जमीन खरीदने की सलाह दी। इसी प्रकार गहोई समाज, पटेल समाज को भी सामाजिक भवन के लिए पहले समाज के नाम पर जमीन का पंजीयन कराने की समझाईश दी। वस्त्राकार समाज द्वारा जाति प्रमाण-पत्र बनवाने में समस्या बताने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें ग्राम सभा आदि प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रेस क्लब तखतपुर के लिए भवन की मांग पर मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों को पहले जमीन चिन्हांकित करने कहा।

राउत समाज के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री ने समझाते हुए कहा कि समाज को मालिकाना हक देना चाहता हूं, ताकि उस ज़मीन से कोई बेदखल ना कर सके। उन्होंने कहा कि गोठान योजना से यादव समाज के लोग उन्नत हो रहे। आदिवासी समाज द्वारा मुख्यमंत्री से तखतपुर नगर पालिका परिषद में समाज से एल्डरमेन मनोनीत करने की बात कही। सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा जैतखाम की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई। कुर्मी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को 4 साल पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते कहा कि आप किसानों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक काम कर रहे हैं। समाज द्वारा विद्युत सब-स्टेशन की मांग पर मुख्यमंत्री ने सर्वे कराने की बात कही।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply