अंतर्राष्ट्रीय मिलेट मिशन के तहत कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कोदो, कुटकी, रागी फसल के संबंध में दी जा रही जानकारी

शेयर करें

राजनांदगांव // जिले में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट मिशन 2022-23 अंतर्गत रागी फसल के 758 हेक्टेयर क्षेत्राच्छादन का लक्ष्य है। जिनमें 436 हेक्टेयर क्षेत्र में पूर्ति किया जा चुकी है। जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट मिशन के तहत स्कूलों एवं महाविद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच मिलेट की फसल की खेती, उनके गुण, पोषक तत्व की जानकारी दी जा रही है। साथ ही रागी से बनने वाले पकवान एवं उनके लाभ से अवगत करा रहे है ।

इस फसल में कार्बोहाइट्रेट खनिज, विटामिन, प्रोटीन एवं विशेष तत्व मौजूद होते हैं, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा राजनांदगांव विकासखंड बघेरा स्कूल व पटेवा स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल जंगलपुर, डोंगरगांव विकासखंड के डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव, हायर सेकेण्डरी स्कूल बीजेभाठा व हायर सेकेण्डरी स्कूल आसरा, डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बधियाटोला तथा छुरिया विकासखंड के साल्हेटोला, घूपसाल एवं जोशीलमती हायरसेकण्डरी स्कूल में कोदो, कुटकी, रागी फसल के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्कूल व कालेज के स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply