शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर बच्चों को दी कानून की जानकारी

शेयर करें

बेमेतरा // जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के पदेन अध्यक्ष जिला न्यायाधीश श्री जयदीप विजय निमोणकर के निर्देशन में श्रीमती मधु तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो बेमेतरा, श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -1 / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम भैंसा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर स्कूली छात्र-छात्राओं को उनके लिये उपयोगी कानून की जानकारी दी गई।

स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सूचना का अधिकार एफ. आई. आर. की जानकारी, नेशनल लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, चाईल्ड ट्रैफिकिंग, नालसा हेल्पलाई 15100, चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, साईबर क्राईम, पर्यावरण सुरक्षा-जीवन रक्षा, बाल श्रम, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ, कार्य स्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न, बाल श्रम एवं नशा मुक्ति व महिला एवं बच्चों के तस्करी के संबंध जानकारी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम भैंसा के प्रधान पाठक युवराज सिंह पटेल एवं शिकक्षगण उपस्थित थे। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर्स सुश्री सोनिया सिंह, कुमारी प्राची तिवारी द्वारा प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास बेमेतरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता के बार में जानकारी प्रदान किया गया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply