गौठान का होगा कायाकल्प,मल्टीएक्टिविटी सेंटर बनेगा,निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

शेयर करें

महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है गोधन से नए-नए उत्पाद बनाए जायेंगे
दुर्ग। नगर निगम निगमायुक्त हरेश मंडावी द्वारा गोकुल नगर पुलगांव स्थित गौठान का अधिकारियों के साथ जायजा लेते हुए गौठान को मल्टीएक्टिविटी बनाने के लिए आज मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि डीएमएफ से शेड और फेंसिंग के लिए 30 लाख रुपए जारी हुआ है जिसमे निविदा प्रक्रिया में रखा गया है।
तालाब में मछली पालन,पुराना डॉक हाउस को स्वरोजगार के लिए महिला उधोग के रूप में जैसे बड़ी,पप्पड़ और गोमूत्र से बनने वाली अन्य सामग्री,अगरबत्ती,छेना एवं अन्य के लिए। फार्म हाऊस भी बनेगा मुर्गी पालन बदक,बकरियां का पालन किया जा सकता है।साथ रोजगार के लिए महिलाएं हरी घासे भी लगा सकेंगे जिसे गायों के लिए चारा उपलब्ध हो सकेगा।जिससे महिलाओ को रोजगार मिलेगा साथ ही गौठान चलाने वाली संस्था को आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त होगा।जिससे निगम के ऊपर बोझ कम आएगा। गोबरो से खाद बनाने के लिए टंकी भी बनाया जाएगा।इस मौके पर सहायक अभियंता जिंतेंद्र समैया,स्वस्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और अन्य मौजद थे।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजना एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं के संबंध में वार्षिक प्रशिक्षण आज पीडब्ल्यूडी सभागार में सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप संचालक…

    और पढ़ें
    फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को सावधान रहने की अपील
    • August 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक राशि वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *