एस डी एम विनय पोयाम एवं महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रचिता नायडू ने राजीव नगर आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण

शेयर करें

दुर्ग। एस डी एम विनय पोयम और महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रचिता नायडू को कहा कि लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों के पोषण स्तर की जांच पूरी करें।

कुपोषित व गंभीर कुपोषित बच्चों को योजना के अनुसार लाभान्वित एवं उपचार कर पोषण के सामान्य स्तर में लाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर लक्ष्य पूरा करें। एस डी एम विनय पोयम और परियोजना अधिकारी रचिता नायडू राजीव नगर दुर्ग के आंगनबाड़ी में विजिट के लिए पहुंचे और बताया कि जिले में 7 से 16 जुलाई तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। त्यौहार के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई का माप किया जाएगा। बच्चों के कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित पाए जाने पर उनका समुचित उपचार एवं योजनाओं का लाभ देकर पोषण के सामान्य स्तर पर लाने का प्रयास किया जाएगा। त्यौहार के दौरान किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। एनीमिक पाए जाने पर आयरन फोलिक एसिड दवाई दी जाएगी।

  • Related Posts

    बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बरसात की पहली फुहार जहां खेतों में हरियाली और किसानों के चेहरों पर उम्मीद लेकर आती है, वहीं इस मौसम में खेतों, मेड़ों, जंगलों और घरों के…

    और पढ़ें
    सीएम हेल्पलाइन की मदद से दूर हुआ अंधेरा
    • July 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ’सीएम हेल्पलाइन 1076’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के माध्यम से सुशासन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *